एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में सामने आया दिलचस्प नजारा, भूल गये सपा के नेता जी और बीजेपी के लिए मांगने लगे वोट

SP Leader kailash Babu Maurya: बरेली में समाजवादी पार्टी के नेता कैलाश बाबू मौर्य अचानक बीजेपी के लिए वोट मांगने लगे. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में असहज स्थिति पैदा हो गई.

SP Leader Kailash Babu Maurya: समाजवादी पार्टी के धरने प्रदर्शन में सपा नेता की जुबान फिसल गई और सपा नेता ने किसानों से भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट देने की अपील की. सपा नेता ने कहा कि, भाजपा को वोट देने से हम मजबूत होंगे. वहीं, जब सपा नेता को अहसास हुआ कि, वो क्या बोल गए तो अपनी भूल को सुधारते हुए कहा कि, सपा को वोट करे. फिलहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है.

सपा नेता भाजपा के लिए मांगने लगे वोट

मेरा सभी भाइयों से कहना कि भारतीय जनता पार्टी की जीत ये सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की जीत नही है ये हमारी जीत है और जितनी मजबूती के साथ हम भारतीय जनता पार्टी को वोट करेंगे भाजपा उतनी ही मजबूत होगी, ये कहना है सपा नेता कैलाश बाबू मौर्य का. कैलाश बाबू मौर्य आठ दिन पहले ही भाजपा से सपा में शामिल हुए हैं. लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद जब सपा की सदस्यता ग्रहण की तो भाषण देने के दौरान उनकी जुबान फिसल गई. कैलाश बाबू ये भूल गए कि वो अब भाजपाई नहीं बल्कि सपाई हैं. फिलहाल, कैलाश बाबू की इस हरकत से सपा में हड़कम्प मचा हुआ है.

सपा के प्रदर्शन के दौरान हुआ

सपा नेता किसानों से अपील कर रहे हैं कि, वो भाजपा को ही जिताये. अब जब सपा के मंच से भाजपा को वोट देने की अपील की जाएगी तो फिर सोचिये आने वाले वक्त में क्या होगा. दरअसल, बहेड़ी चीनी मिल पर गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है, उसी को लेकर सपा के पूर्व मंत्री अताउर रहमान के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. लेकिन समाजवादियों की इस दौरान जुबान फिसल गई और वो भाजपा के लिए वोट मांगने लगे. महज चंद सेकेंडो में सपा नेता ने भाजपा के लिए वोट की अपील की. वहीं, सपा नेता हंसी का पात्र बन गए.

वहीं, इस मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अताउर रहमान का कहना है कि, कैलाश बाबू मौर्य 8 दिन पहले से ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं, जिस वजह से उनकी जुबान फिसल गई थी. बाद में जब उन्हें अहसास हुआ तो उन्होंने अपनी भूल को सुधारा.

ये  भी पढ़ें.

Lakhimpur Case: क्राइम ब्रांच ने सुमित जायसवाल को गिरफ्तार किया, वीडियो हुआ था वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget