एक्सप्लोरर

ICC World Cup 2019: वेस्ट इंडीज की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सका पाकिस्तान, हुई शर्मनाक हार

पाकिस्तान के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। पाकिस्तान के आखिरी छह बल्लेबाज 5.3 ओवर के अंदर पविलियन लौटे। पाकिस्तान का यह विश्व कप में दूसरा न्यूनतम स्कोर है।

 

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। ICC World Cup 2019 के दूसरे मैच में वेस्ट इंडीज ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। विश्व कप में शानदार शुरुआत करते हुए वेस्ट इंडीज ने 218  गेंद शेष रहते हुए सात विकेट मैच जीत लिया। पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने के बाद वेस्ट इंडीज ने शार्ट पिच गेंदों से कहर बरपाया और उसकी पूरी टीम को केवल 21.4 ओवर में 105 रन पर ढेर कर दिया। जवाब में वेस्ट इंडीज ने 13.4 ओवर में तीन विकेट पर 108 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

विश्व कप में पाकिस्तान का दूसरा न्यूनतम स्कोर

गेल ने 34 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए जबकि निकोलस पूरन 19 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। पूरे मैच में केवल 212 गेंदें फेंकी गईं। तेज गेंदबाजों की वजह से वेस्ट इंडीज ने जीत की नींव रखी और हाल ये हुआ कि पाकिस्तान के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। पाकिस्तान के आखिरी छह बल्लेबाज 5.3 ओवर के अंदर पविलियन लौटे। पाकिस्तान का यह विश्व कप में दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 1992 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में पाकिस्तान टीम 74 रन पर आउट हो गई थी।

तोड़ दी पाकिस्तान की कमर

वेस्ट इंडीज की तरफ से सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। थॉमस ने 27 रन देकर चार और कप्तान जैसन होल्डर ने 42 रन देकर तीन विकेट। ऑलराउंडर आंद्रे रसल ने तीन ओवर में चार रन देकर दो विकेट हासिल किए और पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को तगड़ा झटका दिया। शेल्डन कोटरेल ने 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया। विकेटकीपर शाई होप ने चार कैच लपके।

टिक नहीं सके पाकिस्तानी बल्लेबाज

पाकिस्तान की तरफ से फखर जमां और बाबर आजम ने 22 - 22 रन बनाये। उनके अलावा रियाज (18) और मोहम्मद हफीज (16) ही दोहरे अंक में पहुंचे। ऐसा नहीं था कि ट्रेंटब्रिज की पिच में कुछ गड़बड़ी थी। इंग्लैंड ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर छह विकेट पर 481 रन बनाए थे और हाल में पाकिस्तान ने भी यहां एक मैच में सात विकेट पर 340 रन बनाये थे लेकिन आज वह बमुश्किल तिहरे अंक में पहुंच पाया। अगर दसवें नंबर के बल्लेबाज रियाज ने होल्डर के एक ओवर में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 17 रन नहीं बटोरे होते तो पाकिस्तान तिहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाता।

ढह गई पाकिस्तानी टीम

कैरेबियाई तेज गेंदबाजों ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया तथा शॉर्ट पिच गेंदों से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशानी में डाला। एक समय पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 75 रन था लेकिन इसके बाद उसकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। कोटरेल ने पाकिस्तानी पारी के पतन की कहानी लिखी। उनकी शार्ट पिच गेंद को हुक करने के प्रयास में इमाम उल हक (दो) ने होप को कैच थमाया। रसल पहले बदलाव के रूप में आए और उनकी पांचवीं गेंद पर फखर ने अपना विकेट गवां दिया। बाबर जब 12 रन पर थे तब हेटमेयर ने उनका कैच छोड़ा लेकिन वह इसमें केवल दस रन और जोड़ पाये। थामस की गेंद पर होप ने उनका  कैच लिया। वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटने में देर नहीं लगायी। होल्डर ने नौ गेंद के अंदर सरफराज अहमद, इमाद वसीम और हसन अली को आउट किया।

विंडीज की तेज शुरुआत

106 रनों के बेहद आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज को तेज शुरुआत मिली, लेकिन पहला झटका भी जल्दी लगा। 36 के कुल स्कोर पर शाई होप (11) पवेलियन लौट लिए। 46 के कुल स्कोर पर मोहम्मद आमिर ने डारेन ब्रावो (0) को पवेलियन भेज दिया। गेल दूसरे छोर पर जमे रहे और 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर वह आउट हो गए।

आमिर ने लिए 3 विकेट

गेल ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के मारे। उनका विकेट 77 के कुल स्कोर पर गिरा। गेल के जाने के बाद निकोलस पूरन ने जिम्मेदारी ली और 19 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन बना अपनी टीम को जीत दिलाई। उनके साथ शिमरन हेटमेयर सात रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान के लिए तीनों विकेट आमिर ने लिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget