एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट, जानें- कब होगी बरसात

Weather Today in UP: उत्तर प्रदेश के लोगों को अगले कुछ दिनों तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है. ठंड के साथ इन दिनों कोहरा भी मुसीबत की वजह बना हुआ है. इस हफ्ते कई इलाकों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिसका असर आवाजाही पर देखने को मिल रहा है. घने कोहरे की वजह से लोग सुबह के समय भी अपनी गाड़ियों की लाइटें जला कर चल रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल लोगों को कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है, आज भी कई इलाकों में घने से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. वहीं 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसके चलते शीतलहर से सर्दी बढ़ेगी, तो वहीं 31 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन इस बीच कई इलाक़ों में घने से भी घना कोहरा छाया रहेगा. राज्य में एक दो स्थानों पर आज बेहद ठंडा दिन रह सकता है. कोहरे का सिलसिला शनिवार को भी चलता रहेगा. इस दौरान भी कई इलाक़ों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. आज सबसे कम न्यूनतम तापमान बहराइच में दर्ज किया गया जहां रात्रि का पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहा. 

यूपी के ज़्यादातर इलाकों में कोहरे का अलर्ट
यूपी में आज बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, भीमनगर, बरेली, पीलीभीत, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, बाँदा, फ़तेहपुर, रायबरेली, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, आज़मगढ़, अंबेडकरनगर, मऊ, ग़ाज़ीपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा में कोहरा छाया रहेगा. 

यूपी के ज़्यादातर इलाकों में आज कोहरा छाए रहने का अलर्ट है. इनमें से ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, एटा, कुशीनगर, बदायूँ, फर्रुखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, फ़ैज़ाबाद, बहराइच, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में आज घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. 

यूपी में 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. इस दौरान शीतलहर और रविवार को कई इलाक़ों में बारिश हो सकती है. इस बार नए साल की शुरुआत बारिश और कोहरे के साथ होने की संभावना जताई गई है. 

UP New DGP: यूपी पुलिस के नए DG बनाए गए प्रशांत कुमार, 1 जनवरी से संभालेंगे पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget