एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में गोरखपुर, बस्ती, बांदा, लखनऊ समेत इन इलाकों में बारिश के आसार, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते चार मई तक यूपी समेत उत्तर भारत के कई इलाको में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है.

Weather Today in UP: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. अप्रैल की तरह ही मई महीने की भी बारिश के साथ शुरुआत हो रही है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है. मौसम में आए इस बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है. जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी. उत्तर प्रदेश में भी आज प्रदेशभर में तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 

उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज जहां बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं उत्तराखंड और पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी दी गई है. राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है. लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं मेरठ में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18, बरेली में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

इन जनपदों में तेज हवा के साथ बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाएं रहेंगे और बारिश देखने को मिलेगी. यूपी में आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर. चंदौली, वाराणी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बिजली की तेज गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेगी और बारिश की चेतावनी दी गई है.  

वहीं संभल, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, फर्रुखबाद, बदायूं, रामपुर, पीतीभीत में तेज हवा के साथ ओले भी गिरने की संभावना है. बारिश की वजह से तापमान मे भी गिरावट देखने को मिली है, प्रदेशभर में दो-तीन डिग्री सेल्सियस पारा गिर गया है. 

यह भी पढ़ें : ABP News C Voter Survey: सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, निकाय चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर देगी सपा? जानें क्या बोली जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget