एक्सप्लोरर

बलरामपुर में राप्ती का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा गहराया

उत्तर प्रदेश के जिले बलरामपुर में राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ये हैं कि नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आसपास के गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

बलरामपुर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में मानसून की दस्तक के बाद से ही बाढ़ जैसे हालात शुरू हो गए हैं। जिले के तराई क्षेत्रों में तमाम गांवों में पानी घुस चुका है। जिले से गुजरने वाली राप्ती नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। प्रति घंटा 2 सेंटीमीटर राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। अगर ऐसे ही नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो इस स्थिति भयावह हो सकती है।

जिले के तराई क्षेत्रों में मानसून की दस्तक के बाद से ही पहाड़ी नालों से आए पानी व लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। महाराजगंज तराई क्षेत्र, शिवपुरा, हरैया व जिला मुख्यालय से तुलसीपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग स्थित लौकहवा डिप पर भारी जलजमाव हो चुका है। जिससे आवागमन भी बाधित हो रहा है। शनिवार रात लगातार करीब आठ घंटे हुई भारी बारिश से राप्ती का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी खतरे के निशान से करीब 8 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। राप्ती भी आसपास के तमाम गांव को अपनी चपेट में लेने के लिए बेताब हो रही है।

बलरामपुर में राप्ती का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा गहराया

राप्ती नदी का जलस्तर लगातार 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे हालात के बावजूद भी शासन व प्रशासन ने कोई भी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए हैं। राप्ती नदी के तट पर रहने वालों ने बताया कि प्रशासन व शासन द्वारा अभी राप्ती नदी के तट पर एक भी नाव का इंतजाम नहीं किया गया है अगर बाढ़ आ जाती है तो तमाम लोगों की जान भी जा सकती है।

राप्ती नदी के तट के पास ही रहने वाले संतराम ने बताया कि बाढ़ का खतरा बना हुया है। कल बाढ़ कम थी, आज रात से पानी बढ़ ही रहा है। उन्होंने बताया कि अगर बाढ़ का पानी यूं ही बढ़ता रहा तो आसपास के क्षेत्रों में पानी घुस जाएगा और बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा अभी तक कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है ।

ग्राम बंजारी के रहने वाले अरुण कुमार ने बताया कि शनिवाल को जब हम नदी पर आए थे तो नदी करीब 10 फिट खाली थी आज बाढ़ का पानी करीब 15 फीट बढ़ गया है। जैसे जैसे पानी बढ़ रहा है खतरा बढ़ता जा रहा है। शासन-प्रशासन ने ना तो नाव की व्यवस्था की है ना ही कोई इंतजाम है। उन्होंने बताया कि बाढ़ जैसे ही आएगी खतरा और बढ़ जाएगा। लोगो के घरों में पानी घुस जाएगा और लोग घर से निकल तक नहीं पाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ का पानी बढ़ने से आसपास के दर्जनों गांवों मन्नीपुरटिकुइया, सोनार, बलरामपुर देहात, धर्मपुर, बंजारी, गंगाडिहवा, गुर्जरपुरवा, सिसई, लौकहवा, रंजीतपुर, गांव चपेट में आ जाएंगे।

राप्ती नदी के तट पर स्थित देवी माता मंदिर के पुजारी अवधपुरी महाराज ने बताया कि यहां कोई व्यवस्था नहीं है। बाढ़ बहुत तेजी से आ रही है बाढ़ का पानी गांव में घुसने को बेताब है। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ निश्चित ही आएगी। जिससे आसपास के दर्जनों गांव भीखमपुर, रामपुर मिर्जापुर, काफी प्रभावित होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget