एक्सप्लोरर

CoronaVirus: इटली में हालात खराब, शवों के अंतिम संस्कार के लिए करना पड़ रहा इंतजार

इटली में 60 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव है। इटली में हुई मौतों की संख्या ने चीन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालात ये हैं कि शवों के अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

कोरोना वायरस विश्व के कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। चीन से फैले कोरोना का सबसे ज्यादा असर इटली में हुई है। इटली में पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव है। इटली में हुई मौतों की संख्या ने चीन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालात ये हैं कि शवों के अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

Bergamo शहर के मेयर का कहना है कि बहुत से लोगों की मौत घर पर या फिर किसी निजी नर्सिंग होम में हो रही है। अस्पतालों में ही रही मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ही मृतकों को दफना रहा है और परिवारों को सूचित कर दिया जाता है। शहर के शवदाहगृह चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लिस्ट भी तैयार की गई है। अस्पतालों के मुर्दाघरों में मृतकों के शव बॉडी बैग में अपनी बारी का इंतजार करते पड़े हैं। कब्रिस्तान के प्रभारी जियोकोमो एंजेलोनी ने बताया कि रोजाना 24 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। यह संख्या रोजाना की अधिकतम क्षमता से दोगुनी है। यूरोपीय देश में स्कूल, कॉलेज, रेस्तरां, पब, सिनेमा हॉल और संग्रहालय पूरी तरह बंद हैं।

बता दें कि 8 मार्च से इटली में सख्त लॉकडाउन हो चुका है। अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों का इकट्ठा होना मना है। अगर संक्रमित की मौत अस्पताल में होती है तो उसे तुरंत ही बॉडी बैग में सील कर दिया जाता है और कॉफिन में रखकर सीधे कब्रिस्तान पहुंचा दिया जाता है।

बतादें कि देश में अब तक कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों में अब तक 415 मामले सामने आए हैं। इसमें से 41 विदेशी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget