एक्सप्लोरर

दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान खत्म, 62.23 प्रतिशत हुई वोटिंग

voting to be done on Thursday for second phase parliamentary election दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान खत्म, 62.23 प्रतिशत हुई वोटिंग

Background

लखनऊ, एबीपी गंगा। दूसरे चरण के चुनाव में यूपी की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर के लिए मतदान खत्म हो गया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। दूसरे चरण में  62.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बतादें कि वोटिंग को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। मतदान के बीच कई दिग्गजों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। यूपी सरकार के मंत्री और मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने भी वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार की उपलब्धियों पर यह चुनाव हो रहा है और मोदी सरकार फिर से एक बार चुनकर आ रही है। शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई, महंगाई को रोक कर रखा है। शर्मा ने कहा कि हमारी पहचान विकास की है और वही हमारा मुख्य मुद्दा है।

 

इन सीटों पर चुनावी जंग 

 

नगीना
बिजनौर जिले में आने वाली नगीना सुरक्षित सीट है। पहले चर्चा थी कि बसपा प्रमुख मायावती इस सीट से चुनाव लड़ना चाह रही थी। हालांकि, एन वक्त में उन्होंने अपना फैसला बदला और गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर गिरीश चंद्र को मैदान में उतारा। सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन इस बार बीजेपी को चुनौती दे रहा है। वहीं, कांग्रेस ने ओमवती देवी को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

 

अलीगढ़
अलीगढ़ से भाजपा के सांसद सतीश गौतम को चुनौती देने के लिए इस बार कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, गठबंधन से डॉ अजित बालियान प्रत्याशी है। कांग्रेस ने भी जाट समुदाय से आने वाले विजेंद्र सिंह को टिकट दिया है। शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की तरफ से दीपक चौधरी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सतीश गौतम और अजित बालियान के बीच माना जा रहा है।

आगरा
ताजनगरी आगरा प्रदेश की चर्चित सीटों में शामिल है। इस सुरक्षित सीट से भाजपा ने सांसद रमाशंकर कठेरिया को इटावा भेजकर उनकी जगह एसपी सिंह बघेल को उतारा है। जबकि बसपा मनोज कुमार सोनी और कांग्रेस प्रीता हरित को मैदान में उतारकर भाजपा का वर्चस्व तोड़ने की कोशिश में है।

 

मथुरा
मथुरा सीट पर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपनी सीट बचाने के लिए मैदान मै हैं। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन उनके लिए चुनौती बना हुआ है। रालोद के खाते में गई इस सीट से कुंवर नरेंद्र सिंह प्रत्याशी हैं और कांग्रेस ने महेश पाठक को मैदान में उतारा है।

 

फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर मैदान में हैं। वही भाजपा ने सांसद बाबूलाल का टिकट काटकर नए चेहरे राजकुमार चाहर पर दांव चला है। गठबंधन की तरफ से बसपा ने पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को टिकट दिया है।

 

बुलंदशहर
बुलंदशहर सीट प्रदेश की आरक्षित सीटों में से एक है। इस सीट से भाजपा ने सांसद भोला सिंह गठबंधन से बसपा ने योगेश वर्मा और कांग्रेस ने बंशी सिंह पहाड़िया को मैदान में उतारा है।

 

अमरोहा
अमरोहा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा ने सांसद कंवर सिंह तंवर पर ही विश्वास जताया है। गठबंधन की ओर से बसपा ने दानिश अली को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने सचिन चौधरी और शिवपाल की प्रस्पा ने मतलूब अहमद को मैदान में खड़ा किया है।

 

हाथरस
हाथरस सीट मुस्लिम-जाट बाहुल्य क्षेत्र है। इस बार भाजपा ने राजवीर दिलेर को प्रत्याशी बनाया है। जबकि गठबंधन में सपा के रामजी लाल सुमन और कांग्रेस के त्रिलोकी नाथ दिवाकर समेत सात प्रत्याशी चुनौती बने हुए हैं।

17:39 PM (IST)  •  18 Apr 2019

यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 58.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन आठ सीटों नगीना- 58.0%, अमरोहा- 64.26%, बुलंदशहर- 57.70%, अलीगढ़- 60.20%, हाथरस- 58.17%, मथुरा- 56.6%, आगरा- 55.9%, और फतेहपुर सीकरी में 57.99% मतदान दर्ज किया गया।
12:35 PM (IST)  •  18 Apr 2019

यूपी में दूसरे चरण का मतदान जारी। मतदान के बहिष्कार को लेकर अपर निर्वाचन अधिकारी बीडीआर तिवारी का बयान। 3 जगहों पर मतदान बहिष्कार किया गया है। आगरा, नगीना, और अमरोहा से बहिष्कार की रिपोर्ट आई है। तीनों जगहों पर अधिकारी पहुचे हुए हैं और लोगो को मनाने की कोशिश की जा रही है।
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, दो दिनों में खपत पहुंची 6.5 करोड़ यूनिट के करीब
उत्तराखंड में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, दो दिनों में खपत पहुंची 6.5 करोड़ यूनिट के करीब
लखनऊ में एक और अग्निकांड, कोचिंग सेंटर के बाद कोल्ड स्टोरेज में लगी भयंकर आग; राहत-बचाव कार्य जारी
लखनऊ में एक और अग्निकांड, कोचिंग सेंटर के बाद कोल्ड स्टोरेज में लगी भयंकर आग; राहत-बचाव कार्य जारी
Barabanki News: बाराबंकी में निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स की शटरिंग गिरी, 11 मजदूर मलबे में दबे; हादसे में एक की मौत
बाराबंकी में निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स की शटरिंग गिरी, 11 मजदूर मलबे में दबे; हादसे में एक की मौत
CM योगी का बड़ा ऐलान, जेवर बनेगा भारत का सेमीकंडक्टर हब; 17,800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का बड़ा ऐलान, जेवर बनेगा भारत का सेमीकंडक्टर हब; 17,800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Video: अपनी बहन का किराया देने लगा बच्चा तो ऑटो ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली, जीत लिया लोगों का दिल
अपनी बहन का किराया देने लगा बच्चा तो ऑटो ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली, जीत लिया लोगों का दिल
Moong Dal Cheela Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मूंग दाल का चीला, शाम के स्नैक्स के लिए रहेगा बेस्ट
घर पर ऐसे बनाएं मूंग दाल का चीला, शाम के स्नैक्स के लिए रहेगा बेस्ट
Scientific Facts About Snake: सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
Embed widget