एक्सप्लोरर

रायबरेली: बैन के बावजूद की गई हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

हर्ष फायरिंग के चलते अक्सर दर्दनाक घटनाएं सामने आती हैं. इस पर बैन लगाये जाने के बावजूद ये रुक नहीं रही हैं. वहीं, रायबरेली में इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

रायबरेली: हर्ष फायरिंग की वजह से हो रही दुर्घटनाओं के चलते इस पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा हुआ है और पुलिस हर्ष फायरिंग करने वालो पर सख्त कार्रवाई भी करती है. बावजूद इसके दबंगों के मन में पुलिस का तनिक भी डर नहीं दिख रहा है. ऐसा ही एक वाकया सलोन थाना क्षेत्र के केमूपुर गांव में देखने को मिला, जहां एक युवक दीपावली के अवसर पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद व शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तो कर दी लेकिन सोचनेवाली बात यह है कि इतनी पाबंदियों के बावजूद भी इन दबंगों के मन में पुलिस का तनिक भी भय नहीं दिख रहा है.

वीडियो हुआ वायरल

सलोन थाना क्षेत्र के केमूपुर ग्राम सभा के रहने वाले घनश्याम यादव का हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो दीपावली के दिन का बताया जा रहा है जिसमें लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करते साफ देखा जा सकता है. घनश्याम यादव अपने घर के बाहर असलहे का प्रदर्शन तो कर ही रहा था, साथ ही फायरिंग करते हुए वीडियो भी बनवा लिया और वही वीडियो इनके गले की फांस बन गया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आई और तत्काल घनश्याम यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुट गई.

पिता के नाम था लाइसेंस

कहा जा सकता है कि घनश्याम यादव अवैध असलहे से फायरिंग कर रहा था क्योंकि जिस लाइसेंसी बंदूक से वह फायरिंग कर रहा था वह उसके नाम भी नहीं है, बल्कि उस असलहे का लाइसेंस उसके पिता लालजी यादव के नाम बताया जा रहा है. इस तरह अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग व शस्त्र प्रदर्शन कर गांव में दहशत फैलाने का काम भी यादव जी बखूबी कर रहे थे. बताते चलें कि सरकार ने हर्ष फायरिंग पर पूर्णतया पाबंदी लगा रखी है इतना ही नहीं हर्ष फायरिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी लगातार की जा रही है. बावजूद इसके यादव जी के मन में तनिक भी भय ना तो पुलिस का था और ना ही कानून का. यही कारण रहा कि अवैध शस्त्र से हर्ष फायरिंग करने में उन्हें तनिक भी संकोच नहीं हो रहा था बल्कि इसे वह अपना रसूख समझ रहा था. अब देखना यह है कि पुलिस इस रसूखदार व्यक्ति पर कितना शिकंजा कस पाती है.

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि इस तरह कानून तोड़ने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा. हर्ष फायरिंग कर रहे घनश्याम यादव पर भी विधिक कार्यवाही की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget