एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: कैंची धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पत्नी के साथ बाबा नीम करौली के किए दर्शन

Uttarakhand News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी के साथ आज गुरुवार (30 मई) को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ देकर किया.

Uttarakhand News: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनकड़ एवं बेटे के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी कैंट हेलीपैड पहुंचे. जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इसके उपरांत उपराष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी सड़क मार्ग से कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर वापस हल्द्वानी हेलीपैड पर पहुंचे. जहां से हेलीकॉप्टर से वापस पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विधि में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर वापस दिल्ली लौट जाएंगे.

देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ अपनी पत्नी सुदेश धनकड़ आज सुबह अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी स्थित हेलीपैड पहुंचे. जहां उनका उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एडीजी अमित सिंहा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद उपराष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से रानीबाग, भीमताल,भवाली होते हुए कैंची धाम पहुंचा, जहां बाबा नीम करौली महाराज के आर्शीवाद लेने के बाद उपराष्ट्रपति का काफिला हल्द्वानी हेलीपैड के लिए रवाना हो गया. 

हल्द्वानी से पंतनगर के लिए रवाना हुए उपराष्ट्रपति
हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी से पंतनगर के रवाना हो गए, जहां गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिकों के साथ बैठक करेंगे. और इसके बाद पंतनगर एयरपोर्ट से बरेली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां से अपने सरकारी विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वहीं उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर नैनीताल एवं उधम सिंह नगर पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात की गई है.

उपराष्ट्रपति ने बाबा को पुष्प और शॉल की अर्पित
उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ अपनी पत्नी सुदेश धनकड़ के साथ नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद लिया. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं उनकी पत्नी ने बाबा नीम करौली महाराज के चरण में पुष्प और शॉल अर्पित की, मंदिर प्रशासन ने कैंची धाम मंदिर के इतिहास एवं महत्व के बारे में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को जानकारी दी. वहीं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को बाबा नीम करौली महाराज जी का चित्र भेंट किया.

ये भी पढ़ें: लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी में मोबाइल से पत्रकारिता सीखेंगे छात्र, विश्वविद्यालय ने सिलेबस में किया शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget