एक्सप्लोरर

Diwali 2023: काशी में मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार, जानें- कब मिलेगा खजाना और क्या है मान्यता?

Diwali Puja Muhurt 2023: वाराणसी के मां अन्नपूर्णा मंदिर के धनतेरस पर खासतौर से दर्शन पूजन किया जाता है. यहां के खजाने से घर में धन वैभव बना रहता है.

Dhanteras 2023: विश्व की प्राचीन नगरी काशी में अनेक मंदिर हैं जिनकी प्राचीन मान्यताएं हैं. प्रकाश पर्व दीपावली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही है. इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है, इस दिन काशी के स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा देवी के दर्शन की विशेष मान्यता है. कहते हैं कि यहां के खजाना प्राप्त करने से लक्ष्मी वैभव समृद्धि प्राप्त होती है. 

काशी के स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन करने और वहां के खजाना प्राप्त करने से लक्ष्मी वैभव समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता जुड़ी है. माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद के रूप में खजाना प्राप्त करने के लिए देर रात से ही भक्त कतार में लगे हैं. खबर के मुताबिक आज दोपहर 1:00 बजे से मां अन्नपूर्णा के दर्शन और खजाने का वितरण होगा.

देर रात से भक्त कतार में लगे
मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार भी धनतेरस के अवसर पर श्रद्धालुओं को माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होगा और खजाने के रूप में लावा और सिक्के का वितरण होगा. बीते सालों से जहां दीपावली पर्व पर इस मंदिर के चार दिनों के लिए कपाट खोले जाते हैं, वहीं इस बार पांच दिनों तक मां अन्नपूर्णा का दर्शन होगा और खजाने का वितरण भी. 

श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी को दुरुस्त कर लिया है. कतार में लगकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए प्रशासन की भी मुस्तैदी देखी जा रही है. जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. 

जानें क्या है मंदिर की मान्यता
माता अन्नपूर्णा के दर्शन और खजाना प्राप्त करने के लिए देर रात से ही श्रद्धालु कतार में लगे देखे जा रहे हैं. इसके अलावा वाराणसी के साथ-साथ दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से भी श्रद्धालु दरी बिछाकर सड़कों पर ही लाइन लगाए नजर आ रहे हैं. प्राचीन मान्यता है की माता अन्नपूर्णा के दर्शन और आशीर्वाद रूपी इस खजाने व प्रसाद को घर में  रखनें से साल भर तक घर में समृद्धि धन वैभव की प्राप्ति होती है. माना जा रहा है कि इन पांच दिनों तक एक लाख श्रद्धालु स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे.

Rampur News: एक्ट्रेस जया प्रदा की मुश्किलें बढ़ीं, रामपुर कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget