एक्सप्लोरर

'तुमने लिखा था, हम भेज देते हैं', अनुराग कश्यप को यूरिन सैंपल भेजने पोस्ट ऑफिस पहुंचा एडवोकेट

UP News: अनुराग कश्यप के ब्राह्मण वाले बयान को लेकर वाराणसी के अधिवक्ता ने स्वास्थ्य केंद्र से यूरीन सैंपल लेकर अनुराग कश्यप को भेजने के लिए डाकघर पहुंचे. अधिवक्ता ने कहा उनकी सोच नकारात्मक है.

Varanasi News: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का कमेंट करते हुए उन्होंने ब्राह्मण वर्ग को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद देशभर में हंगामा मचा हुआ है. इसी क्रम में वाराणसी में भी उनका जमकर विरोध किया गया. 

वहीं वाराणसी के एक अधिवक्ता ने उनके बयान पर आपत्ति जताते हुए अनोखे ढंग से विरोध किया. अनुराग कश्यप द्वारा किए गए टिप्पणी में शामिल शब्द के आधार पर ही एक अधिवक्ता स्वास्थ्य केंद्र से यूरीन सैंपल लेकर अनुराग कश्यप को भेजने के लिए डाकघर पोस्ट करने पहुंच गया.

तुमने लिखा था हम भेज दे रहे हैं- अधिवक्ता 
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण वर्ग को लेकर किए गए टिप्पणी के बाद हंगामा मचा हुआ है. वहीं वाराणसी के एक अधिवक्ता पं. श्रीपति मिश्र ने अनुराग कश्यप के बयान पर नाराजगी जताते हुए अनोखे ढंग से विरोध किया. पं श्रीपति नें वाराणसी न्यायालय परिसर के स्वास्थ्य केंद्र से मरीज का यूरीन सैंपल लेकर डाकघर जाकर अनुराग कश्यप को पोस्ट करने के लिए पहुंचे. इस दौरान उनके हाथ में डिब्बे में रखा यूरिन सैंपल और पीले रंग का लिफाफा था जिसमें वह पोस्ट कर रहे थे.

एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार की टिप्पणी अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के लिए की है, वह बताता है कि उनके दिमाग में कितनी नकारात्मकता और असंवेदनशीलता है. इसीलिए हमारे द्वारा उनके ही अंदाज में जवाब देते हुए स्वास्थ्य केंद्र का यूरीन सैंपल भेजा जा रहा हैं. उनको इसका जिस प्रकार इस्तेमाल करना है करें. हमारी इस पर कड़ी आपत्ति है और स्पष्ट मानना है की इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी जाति वर्ग के लिए नहीं होना चाहिए. इस दौरान न्यायालय परिसर के स्वास्थ्य केंद्र से लेकर पोस्ट ऑफिस तक लोंगो में भी यह मामला चर्चा का विषय बना रहा.

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में नई पहल, FIR कॉपी घर जाकर दे रही पुलिस, लोगों ने मुहिम की तारीफ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
महोबा में कच्चा मकान ढहने से मासूम की मौत, 4 घायल, PM आवास न मिलने पर आक्रोश
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget