एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी टनल में काम कर रही टीम को सुनाई दी क्रैकिंग की आवाज, सामने आई ये बड़ी वजह

Uttarkashi Tunnel News: ड्रिलिंग के दौरान टनल के अंदर काम कर रही टीम को बड़े पैमाने पर क्रैकिंग की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद दहशत की स्थिति पैदा हो गई.

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल हादसे में बड़ा अपडेट आया है. कल दोपहर लगभग 02:45 बजे ड्रिलिंग के दौरान, NHIDCL के अधिकारियों, टनल में मौजूद सुरक्षा कर्मियों और टनल के अंदर काम कर रही टीम को बड़े पैमाने पर क्रैकिंग की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद दहशत की स्थिति पैदा हो गई.

इसको लेकर कहा गया कि इस सुरंग में पहले भी इस तरह मलबा ढहने की कई पिछली घटनाओं के दौरान भी ऐसी ही आवाज़ें सुनाई दी गई है. उन्होंने कहा कि टनल से आसपास के क्षेत्र में और अधिक मलबा गिरने की प्रबल संभावना हो सकती है. इसलिये फिलहाल पाइप पुशिंग का काम  बंद कर दिया गया है. मैजूदा स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न संगठनों के सभी अधिकारियों और अन्य विशेषज्ञों के साथ एक बैठक भी बुलाई गई. 

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी टनल हादसे में छठे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन रुका, इंदौर से मंगाई जा रही तीसरी मशीन

22 मीटर पाइप पुशिंग का काम पूरा
वहीं 22.0 मीटर पाइप पुशिंग का काम पूरा हो चुका है. पांचवीं पाइप को डाला जाना है. बताया गया कि मशीन ऊपर उठने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही थी और मशीन की बेयरिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी. मशीन को ऊपर उठाने से बचाने के लिए उसे एंकर द्वारा ठीक करने की योजना बनाई गई थी.

अब एजेंसी द्वारा ये फैसला लिया गया है कि 900 मिमी वाले पाइप को आगे धकेलना तभी संभव होगा जब मशीन को पाइप के समान झुकाव के साथ रखा जाएगा. मशीन माउंटिंग प्लेटफॉर्म के नीचे अतिरिक्त प्लेटें लगाकर उसे ठीक किया जायेगा. जिसके लिए साइट पर काम चल रहा है.

इसके साथ ही इंदौर से एक और अमेरिकन ऑगर ड्रिलिंग मशीन एहतियातन मंगाई गई है. जिसे ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल में लाया जायेगा.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास', गोरखपुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बरसे CM योगी
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget