एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बारिश पर ब्रेक, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, IMD मौसम को लेकर दी बड़ी अपडेट

Dehradun Weather Forecast: देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. यहां बीते दिनों से हो रही बारिश पर ब्रेक लगने के बाद अब गर्मी के सितम बढ़ने के आसार हैं.

Uttarakhand Weather Update: देहरादून में बीते कई दिनों से हो रही बारिश के सिलसिले पर रविवार (29 सितंबर) को ब्रेक लगा गया, जिसके बाद यहां तापमान में वृद्धि देखी गई. दिन के समय यहां पर लोग गर्मी से बेहाल दिखाई पड़े. उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बीते कई दिनों से हो रही बारिश रुकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

हालांकि बारिश रुकने मौसम साफ हो गया. तेज धूप के बाद तापमान में आए उछाल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है.  

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल 
इससे पहले रविवार को बारिश के थमते ही दून और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 32.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री की वृद्धि के साथ 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इससे दिन के समय गर्मी लोग गर्मी से परेशान नजर आए. 

बारिश को लेकर बड़ी अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मौसम के बदलते पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने बताया कि आज यानी सोमवार (30 सितंबर) पर्वतीय जिलों और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, इस दौरान उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.  

अक्टूबर में साफ रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तराखंड में मौसम साफ रहने की संभावना है. अक्टूबर में राज्यभर में चटक धूप खिलने से तापमान में और वृद्धि हो सकती है. मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

जिससे लोगों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे शुष्क मौसम का प्रभाव महसूस किया जाएगा.

गर्मी से रहें सावधान
तापमान में हो रही वृद्धि के मद्देनजर, विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वह धूप में बाहर निकलते समय सावधान रहें. गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पियें और हल्के और सूती कपड़े पहनें. साथ ही धूप से बचने के लिए सिर ढकने और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. 

जलवायु परिवर्तन का असर
उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में तापमान हो रहे वृद्धि का असर देखा जा सकता है. जहां एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में थोड़ी वृद्धि महसूस की जा रही है, दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में इसका असर ज्यादा है. 

आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में और वृद्धि हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह मौसमी बदलाव जलवायु परिवर्तन का एक हिस्सा है, जिससे सालभर मौसम में अनियमितता देखने को मिल रही है. 

अक्टूबर में गर्मी की प्रकोप
प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के बीच राहत वाली खबर भी है. यहां अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे पर्वतीय और मैदानी इलाकों में थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन दीर्घकालिक तौर पर अक्टूबर महीने में अधिकतर समय मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: 'दिल्ली में उनकी सरकार तिहाड़ जेल...' हरियाणा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के वादे पर कीर्ति वर्धन सिंह का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget