एक्सप्लोरर

UKSSSC Paper Leak: नकल माफियाओं पर धामी सरकार सख्त, अवैध तरीके से कमाई संपत्ति होगी कुर्क, ईडी को सौंपी रिपोर्ट

Uttarakhand News: पेपर लीक मामले में गिरफ्तर नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. एसटीएफ ने इनके द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति की रिपोर्ट ईडी को दी है.

Uttarakhand News: पेपर लीक (Paper Leak) मामले में एसटीएफ (STF) की कार्रवाई लगातार जारी है. इस मामले में अभी तक कुल 30 गिरफ्तारियों हो चुकी हैं जिनमें 29 स्नातक स्तरीय परीक्षा जबकि एक गिरफ्तारी सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में एसटीएफ कर चुकी है. इन तीस गिरफ्तारियों ने ये तो बता दिया कि इस पूरे प्रकरण में कोई बचने वाला नहीं है. यही नहीं अब बेरोजगारों के इन गुनहगारों को ऐसे सजा देने की तैयारी की जा रही है जो हमेशा याद रहेगी. सरकार इन नकल माफियाओं द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को कुर्क कर सकती है. इन संपत्तियों की एक रिपोर्ट एसटीएफ ने ईडी को सौंप दी है जिस पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है.

नकल माफियाओं की अवैध संपत्ति होगी जब्त
इन नकल माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने के लिए एसटीएफ ने बड़ी तैयारी करते हुए ईडी को इसकी पूरी जानकारी का पत्र लिख दिया है. नकल माफियाओं ने परीक्षा प्रश्न पत्रों को बेचकर एक बड़ी बेनामी संपत्ति अर्जित की है. एसटीएफ की टीमें उत्तरकाशी, रामनगर, धामपुर और लखनऊ भेजा गया है। एसटीएफ की टीमें गिरोह के लोगों के उन सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है, जहां-जहां उन्होंने अवैध तरीके से पैसे कमाकर इस पैसे को लगाया है। एसटीएफ और ईडी की दो तरफा कार्रवाई से नकल माफियाओं पर बड़ा शिकंजा कसने की पूरी तैयारी हो गई है. 

नकलची छात्र भी एसटीएफ की रडार पर
एसटीएफ की कार्रवाई परीक्षा धांधली की मेन कड़ी के बहुत नजदीक पहुंच चुकी है. अब उन लोगों तक पहुंचना है जो नकल माफियाओं तक छात्रों को लाए और उनको भरोसे में लेकर पैसे दिलवाए गये. एसटीएफ की रडार पर सेकेंड स्टेज के वो आरोपी हैं जिन्होंने छात्रों को भरोसे में लेकर नकल माफियाओं तक पहुंचाया और अपना कमीशन लिया.

Lok Sabha Election 2024: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा- 'बीजेपी 80 में से 80 सीटें जीतेगी'

नकलची छात्रों पर भी विधिक कार्रवाई
एसटीएफ के सामने सबसे बड़ा सवाल उन छात्रों का भी है जिन्होंने अनुचित साधनों से परीक्षा पास की है. क्योंकि ये सभी नकलची छात्र भी अपराध की श्रेणी में हैं. इसको लेकर एसटीएफ अभी तक करीब 100 छात्रों को चिन्हित कर चुकी है वहीं माना जा रहा है कि ये संख्या 200 से भी अधिक है. एसटीएफ एसएसपी ने कहा कि ऐसे सभी छात्रों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

उत्तराखंड में परीक्षा धांधली सामने आने के बाद युवाओं के सपनों पर बड़ा आघात पहुंचा है. बड़ा सवाल ये भी है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को सिस्टम पर कैसे विश्वास हो पायेगा. हालांकि एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है और कोशिश है कि बेरोजगारों के गुनहगारों को अधिक से अधिक सज़ा मिल सके ताकि भविष्य में कोई उत्तराखंड के युवाओं का हक़ छीनने की कोशिश न करे. 

ये भी पढ़ें- श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने बीजेपी सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए रचा षड्यंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget