एक्सप्लोरर

Uttarakhand School Reopen: उत्तराखंड में खुले स्कूल, घर में रहने वाले बच्चों के लिए उठाया गया ये बड़ा कदम

जो बच्चे घर में रहकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी ऑनलाइन पढ़ाई होती रहेगी. स्कूली बच्चों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई-लिखाई में दिक्कतें हो रही थी.

Uttarakhand School Reopen: उत्तराखंड सरकार के फैसले के बाद आज से 9 से 12 तक की कक्षाएं शुरू हो गयी हैं. रुद्रप्रयाग जनपद में स्कूल खुलने को लेकर बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा हैं. जहां स्कूल खुलने से अभिभावकों में खुशी देखी जा रही हैं, वहीं स्कूली अध्यापक भी बच्चों के आने से प्रसन्नता जता रहे हैं.

बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच उत्तराखंड सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला लिया है. आज से पूरे प्रदेश में 9 से 12 तक के स्कूल खुल चुके हैं और स्कूलों में बच्चों के आने से माहौल भी काफी अच्छा लग रहा है. रुद्रप्रयाग जनपद में 109 माध्यमिक, 81 इंटर कॉलेज और 28 हाईस्कूल हैं. जहां स्कूल खुलने से बच्चों में भारी उत्साह बना हुआ है. 

हालांकि स्कूल खुलने के पहले दिन 50 प्रतिशत बच्चों ने ही उपस्थिति दी है, लेकिन धीरे-धीरे सभी बच्चे स्कूलों में आने लगेंगे. सरकार की ओर से स्कूल तो खोल दिए गए हैं, लेकिन पठन-पाठन के अलावा प्रार्थना सभा, बाल सभा, खेल, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य सामूहिक गतिविधियों का आयोजन नहीं किया जाएगा. साथ ही स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों से कोविड 19 का पालन करवाया जायेगा. स्कूली बच्चों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई-लिखाई में दिक्कतें हो रही थी. घर में ऑनलाइन पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा था. ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की काफी समस्या होती हैं, जिस कारण सही से पढ़ाई नहीं हो पा रही थी. अब स्कूल खुल गये हैं तो बहुत अच्छा लग रहा है. 

ऑनलाइन पढ़ाई होती रहेगी

बच्चों ने कहा कि सरकार से यही चाहते हैं कि अब निरंतर पढ़ाई होती रहे. कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस और मास्क पहना जा रहा है और अब ग्रामीण इलाकों में भी कोई कोरोना का मरीज नहीं है.

वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका डॉ ममता नौटियाल ने बताया कि स्कूल खुलने से बच्चे काफी उत्साहित हैं, लेकिन अभी 50 प्रतिशत ही बच्चों की उपस्थिति हुई है. अन्य अभिभावकों के सहमति पत्र भी मिल रहे हैं. उसके अनुसार बच्चों की उपस्थिति होती रहेगी. जो बच्चे घर में रहकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी ऑनलाइन पढ़ाई होती रहेगी. उन्होंने बताया कि स्कूल पहुंच रहे सभी बच्चों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है. साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया जा रहा है. कोविड महामारी को देखते हुए स्कूल में एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है, जो कोविड 19 का पालन करवा रहे हैं. बच्चों को सुरक्षित रखते हुए पठन-पाठन करवाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

UP Schools Reopen: 16 अगस्त से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी को लेकर भी हुआ अहम फैसला

CM योगी आदित्यनाथ ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, लोगों से की ये खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कसारी मसारी का नाम, अब कृष्णपुरी होगी नई पहचान,सीएम योगी ने किया ऐलान
कसारी मसारी का बदला नाम, अब कृष्णपुरी होगी नई पहचान,सीएम योगी ने किया ऐलान
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस का हमला
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'सिर्फ नेहरू ही जेल नहीं गए...', CM योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget