एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: महाराष्ट्र की सियासत पर बोले पुष्कर सिंह धामी- 'पीएम मोदी का काम देखकर जुड़ रहे हैं लोग'

Uttarakhand Politics: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह से देश में काम किया है, उससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग बीजेपी के साथ जुड़ना चाहते हैं.

Pushkar Singh Dhami on NCP Crisis: महाराष्ट्र में शरद पवार (Sharad Pawar) की पार्टी एनसीपी (NCP) में हुई बड़ी टूट के बाद देश की सियासत गरमाई हुई है. अजित पवार (Ajit Pawar) का दावा है कि उनके साथ एनसीपी के 40 विधायक हैं. जिसे लेकर अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का बयान सामने आया है. धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जिस तरह से देश में काम किया है उससे लोग प्रभावित है और वो बीजेपी (BJP) के साथ जुड़कर अपना योगदान देना चाहते हैं. वहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि दूसरे राज्यों में भी कई लोग बीजेपी के साथ आना चाहते हैं. 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब तरह से देश में काम किया है, देश में जिस तरह के एक वर्क कल्चर की शुरुआत हुई है, उससे सभी दलों को लगता है कि वो भी बीजेपी के साथ आएं और मोदी जी के साथ चले, उनके कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं और देश के विकास में अपना योगदान दें." धामी ने कहा कि "इसलिए लोग बीजेपी का साथ जुड़ रहे हैं. महाराष्ट्र में भी यही हुई हैं. अन्य राज्यों में भी यही हो रहा है. लोग तेजी से बीजेपी से जुड़ रहे हैं यही वजह है कि जहां पहले बीजेपी कभी आती भी नहीं थी आज वहां भी लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं." 

2024 से पहले विपक्ष में टूट का आशंका

दरअसल, एनसीपी में हुई टूट के बाद कई दूसरी विपक्षी दलों में भी टूट की आशंका जताई जा रही हैं. बीजेपी के कई नेताओं ने दावा किया है कि जिस तरह से एनसीपी टूटी, उसी तरह से बिहार में जेडीयू और यूपी में समाजवादी पार्टी के अंदर भी टूट हो सकती हैं. बीजेपी का दावा है कि विपक्षी दलों के कई नेता उनके संपर्क में है. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अन्य दलों में भी ऐसी टूट देखने को मिल सकती हैं.

आपको बता दें कि शरद पवार के भतीजे ने रविवार को बीजेपी के साथ जाकर डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है. उनका दावा है कि एनसीपी के 40 विधायक उनके साथ हैं.

ये भी पढे़ं- UP Politics: तेलंगाना के सीएम से मुलाकात करने हैदराबाद पहुंचे अखिलेश यादव, विपक्षी एकता पर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget