एक्सप्लोरर

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे आज, बीजेपी और कांग्रेस ने किया अपनी जीत का दावा

पंचायत चुनाव उत्तराखंड 2019: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। प्रदेश भर में पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है।

देहरादून, एबीपी गंगा। उत्तराखंड के 12 जिलों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के दौरान नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से कुछ इलाकों में नतीजों का एलान कर दिया गया है। अभी तक के नतीजों के मुताबिक, 9 ब्लॉकों में 52 ग्राम प्रधान विजयी हो चुके हैं। साथ ही 8 क्षेत्र पंचायत के सदस्यों की भी जीत हुई है।

इससे पहले पंचायत चुनाव को लेकर सत्ताधारी और विपक्षी दल अपनी-अपनी जीत के दावे किए। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही चुनाव में जीत का दम भरा है। बीजेपी नेता और विधायक पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने प्रदेश में भारी जीत दर्ज की और पंचायत चुनाव में जीत का सिलसिला बरकरार रहेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत का कहना है कि गांव-घरों में लोगों ने कांग्रेस को ही वोट दिया है। जनता समझ गई है कि प्रदेश की कमान गलत हाथों में दी गई है।

खटीमा में बंदरों से निपटने की तैयारी खटीमा के मंडी परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र में हो रही मतगणना स्थल के आसपास बंदरो के आतंक से निपटने के लिए प्रशासन को इस बार गुलेल दस्ते को खास तौर पर तैनात किया है। ये दस्ता मतगणना स्थल के आसपास मौजूद बंदरो को भगाने का काम करेगा। प्रशासन ने इस काम के लिए होमगार्ड, वन विभाग और मंडी कर्मचारियों को मिलाकर एक दस्ते का गठन किया है जो मतगणना चलने तक आठ-आठ घंटे की ड्यूटी कर गुलेल के जरिए बंदरो को भगाने का काम करेगा।

नैनीताल में पुख्ता तैयारी नैनीताल जिले के भीमताल में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। भीमताल ब्लॉक में 60 ग्राम पंचायत, 38 क्षेत्रीय पंचायत और 4 जिला पंचायत सीटों के लिए 338 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला 2 लाख 9 हजार 657 मतदाता कर चुके हैं। मतगणना केंद्र की प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर दी है वहां CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। भीमताल केंद्र पर वोटों की गिनती के लिए 14 टेबलें लगाई गई हैं। हर टेबल पर 5 लोग रहेंगे साथ ही दो पाली में मतगणना होगी जिसमें 70 कर्मचारी मतगणना का काम करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget