एक्सप्लोरर

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025: 100 निकायों में आज आएंगे नतीजे, शुरू हुई काउंटिंग, ऐसे देखें रिजल्ट

इस बार निकाय चुनावों की खास बात यह है कि मतगणना के दौरान हर जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी. इससे जनता को ताजा अपडेट घर बैठे ही मिलेंगे. साथ ही, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं.

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनाव परिणाम शनिवार को साफ हो जाएंगे. प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है. पहली बार विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तरह निकाय चुनावों के परिणाम भी घर बैठे मोबाइल पर ऑनलाइन देखे जा सकते हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए कुल 54 मतगणना केंद्र बनाए हैं. मतगणना के लिए 6366 कर्मचारियों की तैनाती की गई है. मतगणना की पल-पल की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/ पर उपलब्ध कराई जाएगी. इन निकाय चुनावों में नगर निगमों के मेयर के 11, नगर पालिका अध्यक्ष के 46 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 43 पदों पर निर्णय होगा. 

यहां रिजल्ट आने में लगेगा ज्यादा समय
इसके साथ ही नगर निगमों में पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर भी मतगणना जारी है. चमोली की नगर पंचायत नंदानगर घाट, पौड़ी की नगर पालिका दुगड्डा और रानीखेत के परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद है. वहीं, नगर निगमों जैसे देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार के परिणाम आने में अधिक समय लग सकता है

नगर निगमों में मतगणना का कार्य काफी बड़ा है. उदाहरण के तौर पर, देहरादून नगर निगम में कुल 4,31,611 मतों की गिनती होनी है, हल्द्वानी में 1,58,394 मत और हरिद्वार में 1,31,801 मतों की गिनती की जाएगी. इन क्षेत्रों में मतगणना में अधिक समय लगने के साथ ही नजदीकी मुकाबलों के कारण विवाद या पुनर्गणना की संभावना भी है.

महाकुंभ: मेले में खड़ी एक कार में लगी आग, आधी जली, तुरंत पहुंची फायर ब्रिगेड

घर बैठे देख सकेंगे ताजा अपडेट
इस बार निकाय चुनावों की खास बात यह है कि मतगणना के दौरान हर जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी. इससे जनता को ताजा अपडेट घर बैठे ही मिलेंगे. साथ ही, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं. चमोली की नंदानगर घाट (1129 वोट), पौड़ी की दुगड्डा (1186 वोट), रानीखेत (1412 वोट), थराली (1421 वोट), द्वाराहाट (1444 वोट) और टिहरी की कीर्तिनगर (1659 वोट) के परिणाम जल्द आने की संभावना है.

निकाय चुनावों में परिणाम केवल राजनीतिक दलों के लिए ही नहीं, बल्कि स्थानीय मुद्दों पर जनता की राय जानने का भी जरिया होंगे. मुकाबला कई जगहों पर कांटे का है और छोटे अंतर से हार-जीत तय हो सकती है. सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना हो रही है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं. हर केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात हैं और मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है

निकाय चुनावों के नतीजे राज्य में सत्ताधारी दल और विपक्ष दोनों के लिए राजनीतिक संदेश देंगे. यह न केवल जनता की मौजूदा सरकार के प्रति राय बताएंगे, बल्कि आगामी चुनावों के लिए भी दलों की रणनीति तय करेंगे. प्रदेश में सभी की नजरें इन नतीजों पर हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार उत्तराखंड के निकाय चुनावों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget