एक्सप्लोरर

Rudraprayag: गिरीया पहुंची द्वितीय केदार मदमहेश्वर की डोली, कल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे बाबा

उत्तराखंड में द्वितीय केदार मद्महेश्वर भगवान के कपाट शीतकाल के लिए शुक्रवार (18 नवंबर) सुबह 8 बजे विधि-विधान से बंद हो गये हैं. अब बाबा के दर्शन ऊखीमठ में किये जा सकेंगे

Uttarakhand News: पंच केदारों में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गिरीया गांव पहुंची. कल भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी तथा मंगलवार से भगवान मदमहेश्वर की शीतकालीन पूजा विधिवत शुरू होगी.

रविवार को ब्रह्म बेला पर मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने राकेश्वरी मन्दिर रांसी में पंचाग पूजन के तहत भगवान मदमहेश्वर व मां राकेश्वरी का आह्वान कर आरती उतारी तथा निर्धारित समय पर भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर रांसी से गिरीया गांव के लिए रवाना हुई. भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के उनियाणा, राऊलैक, मनसूना, गिरीया गांव सहित विभिन्न यात्रा पड़ावों पर ग्रामीणों ने पुष्प अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया तथा लाल-पीले वस्त्र अर्पित किये.

कल ऊखीमठ पहुंचेगी बाबा की डोली

वहीं, दूसरी ओर भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से ऊखीमठ आगमन पर मंदिर समिति द्वारा ओंकारेश्वर मन्दिर को भव्य रूप से सजा दिया गया है. मंदिर समिति ने ओंकारेश्वर मन्दिर को 8 कुन्तल फूलों से भव्य रूप दिया गया है. सोमवार को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ आगमन को स्थानीय जनता में भारी उत्साह बना हुआ है तथा महिलाओं व प्रवासियों ने ऊखीमठ की ओर रुख कर दिया है.

उत्तराखंड में द्वितीय केदार मद्महेश्वर भगवान के कपाट शीतकाल के लिए शुक्रवार (18 नवंबर) सुबह 8 बजे विधि-विधान से बंद हो गये हैं.  कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली को मंदिर परिसर में लाया गया.  कार्याधिकारी आर सी तिवारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल ने बताया कि 21 नवंबर को भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी. इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मद्महेश्वर मेले का भी आयोजन होता है. मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि इस साल साढ़े सात हजार श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर के दर्शन किए. इसमें कुछ विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं.  

यह भी पढ़ें:

Rampur by-election: कांग्रेस नेता नवाब काजिम अली खान ने दिया BJP को समर्थन, बताई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget