एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. राज्य में मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. राज्य में मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में एक बार फिर से भारी बारिश अपना कहर बरपा सकती है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में रेड और येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें से कुछ जिलों में रेड अलर्ट, कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड मौसम विभाग ने उत्तराखंड में नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और चेतावनी जारी की गई है कि लोग नदी नालों से दूर रहे. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश के दौरान कई बरसाती नालों में लोग फंस जाते है या बह जाते हैं. इसके अलावा देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के द्वारा जारी चेतावनी के बाद आज चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और चमोली के जिलाधिकारियों ने 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित की है.

भारी बारिश के कारण बंद हैं नेशनल और स्टेट हाईवे

बता दें कि उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन के चलते 225 सड़कें बंद हैं. इनमें दो नेशनल हाईवे और 13 स्टेट हाईवे शामिल हैं. शासन के द्वारा मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड में नदी या फिर बरसाती नालों के किनारे रहने वालों लोगों को आगामी 15 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसके पहले उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के किनारे बने घरों और होटलों के ढ़हने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है. इन हादसों में राज्य में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Weather: हल्द्वानी में आफत की बारिश, दर्जनों घरों में घुसा कलसिया नाले का पानी, DM ने लिया नुकसान का जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget