एक्सप्लोरर

Kedarnath Weather Update: केदारनाथ में बारिश से संचार एवं बिजली सेवा ठप, बर्फबारी से निर्माण कार्य भी हुआ प्रभावित

Uttarakhand News: केदारनाथ, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी, मदमहेश्वर, चोपता के अलावा शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में जमकर बर्फबारी हो रही है. बारिश से संचार एवं विद्युत सेवाएं ठप हो गई हैं.

Kedarnath Weather Update: रुद्रप्रयाग के उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है. केदारनाथ, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी, मदमहेश्वर, चोपता के अलावा शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में जमकर बर्फबारी हो रही है. हालांकि मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ में किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है. केदारनाथ धाम में रहने वाले सभी मजदूर अधिकारी और कर्मचारी नीचे लौट आये हैं. अब धाम में मात्र कुछ साधु संत ही रह रहे हैं. वहीं दूसरी ओर चोपता में बर्फबारी के कारण चोपता-बद्रीनाथ हाईवे पर चोपता से आगे आवाजाही ठप है.

बर्फबारी के बाद कटा संपर्क
रुद्रप्रयाग में पिछले तीन दिनों से मौसम खराब हैं. निचले क्षेत्रों में बारिश तो उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है. मिनी स्विट्जरलैंड चोपता में दो फीट तक बर्फ जम चुकी है. इसके अलावा शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में भी बर्फबारी हो रही है. बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड अत्यधिक बढ़ गई है. निचले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. केदारनाथ की बात करें तो वहां पर भी लगातार बर्फबारी हो रही है. बर्फ के कारण केदारनाथ धाम में विद्युत और संचार सेवाएं ठप पड़ गई हैं. इसके अलावा धाम में चल रहे सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गये हैं. बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्यों में लगे मजदूर भी नीचे लौट आये हैं. धाम में कुछ साधु-संत रह रहे हैं, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है.

बारिश से बढ़ी ठंड
बारिश और ठंड के कारण आम जनता का जीना भी मुश्किल हो गया है. हालांकि यह बारिश फसलों के लिये अच्छी बताई जा रही है. रविवार को एक बार मौसम साफ हो गया था लेकिन रविवार देर रात से फिर बारिश शुरू हो गई. बारिश के कारण ठंड भी अत्यधिक बढ़ गई है. बारिश में बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह पत्थर भी गिर रहे हैं. इसके अलावा ठंड के कारण ग्रामीण क्षेत्र की जनता बाजारों तक नहीं पहुंच पा रही है और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. त्रियुगीनारायण निवासी सर्वेश्वरानंद भटट ने बताया कि शिव-पार्वती विवाह स्थल में जमकर बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं. साथ ही भक्त त्रियुगीनाराण मंदिर में आकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Corona in Ujjain: उज्जैन के डीएम ने लोगों को किया आगाह, कहा- आ गई है तीसरी लहर, बिना मास्क ना निकलें

UP News: बांदा एसओजी टीम ने किया अवैध शराब फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, चार लोगों गिरफ्तार किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget