एक्सप्लोरर

Khatima News: खटीमा में कच्चे आढ़ती के धान क्रय केन्द्र पर छापेमारी, एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Uttarakhand News: कच्चा आढ़ती द्वारा रोड पर ही कांटा लगाकर सरकारी मानकों के विपरीत धान क्रय किया जा रहा था और सड़क पर ही धान का ढेर लगाया जा रहा था. जिससे रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी.

Khatima News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में खटीमा तहसील (Khatima Tehsil) क्षेत्र में एसडीएम (SDM) ने धान क्रय करने वाले एक कच्चे आढ़ती के यहां छापेमारी की, बागिया घाट (Bagia Ghat) में धान क्रय करने वाले इस आढ़ती की पिछले काफी समय से एसडीएम के पास शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए ये रेड की गई है. इस रेड में दौरान एसडीएम को कई तरह की अनियमितताएं देखने को मिली, जिसके बाद उन्होंने एडीओ कोऑपरेटिव (ADO Cooperative) को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए. 

ग्रामीणों की शिकायत पर छापेमारी

खटीमा में बगिया घाट गांव में एक कच्चा आढ़ती द्वारा रोड पर ही कांटा लगाकर सरकारी मानकों के विपरीत धान क्रय किया जा रहा था. जिसकी वजह से रोड पर ही धान का ढेर भी लगाया जा रहा था. रोड पर धान का ढेर होने की वजह से आए दिन यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. जिसके चलते यहां से आने जाने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में यहां दुर्घटना की भी संभावना बनी हुई थी. इस पूरे मामले की सूचना किसानों व ग्रामीणों ने खटीमा प्रशासन को दी थी. जिस पर एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो भारी अनियमितता पाई गई. 

एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश 

एसडीएम ने छापेमारी के दौरान पाया कि धान क्रय केंद्र पर मॉइस्चराइजर मशीन नहीं थी. धान क्रय का लेखा-जोखा दस्तावेज आढ़ती द्वारा अधिकारियों को नहीं दिखाया गया. वहीं कुछ काश्तकारों ने कच्चा आढ़ती पर 1650 रुपए प्रति कुंतल धान क्रय करने का भी आरोप लगाया. इस मामले में एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि आज उनके द्वारा बगिया घाट गांव में धान खरीद रहे एक कच्चे आरती के यहां छापेमारी की गई, तो वहां जांच के बाद बड़ी अनियमितता पाई गई है. उन्होंने एडीओ सहकारिता को 24 घंटे में मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा, बड़ी संख्या में पहुंचे राम भक्त, जानिए- क्या है इसका महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget