एक्सप्लोरर

उत्तराखंड को मिला ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ पुरस्कार, सीएम रावत बोले- खुशी की मौका है

उत्तराखण्ड को यह पुरस्कार फिल्म उद्योग को आगे बढ़ाने, फिल्म निर्माण के लिए राज्य में सहज माहौल तैयार करने, बंद पड़े सिनेमा हॉलों को फिर से खोलने के लिए प्रोत्साहित करने, फिल्म विकास कोष का निर्माण करने, फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन देने की योजना जारी रखने के अलावा उत्तराखण्ड फिल्म विकास समिति के निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

देहरादून, एबीपी गंगा। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उत्तराखंड ने मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार अपने नाम किया है। सोमवार को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों यह पुरस्कार राज्य सरकार की ओर से सूचना सचिव दिलीप जावलकर ने प्राप्त किया।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तराखण्ड को यह पुरस्कार फिल्म उद्योग को आगे बढ़ाने, फिल्म निर्माण के लिए राज्य में सहज माहौल तैयार करने, बंद पड़े सिनेमा हॉलों को फिर से खोलने के लिए प्रोत्साहित करने, फिल्म विकास कोष का निर्माण करने, फिल्म निर्माण के लिए प्रोत्साहन देने की योजना जारी रखने के अलावा उत्तराखण्ड फिल्म विकास समिति के निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

इस मौके पर नायडू ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के सराहनीय प्रयास गये हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मिलने से जहाँ एक ओर पर्यटन के क्षेत्र में गति आयेगी, वहीं फिल्म शूटिग में भी वृद्धि होगी।

जावलकर ने कहा कि इस पुरस्कार के मिलने के बाद देश-विदेश के फिल्म निर्माता राज्य में अधिक से अधिक संख्या में आयेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रदेश की फिल्म नीति—2019 को और अधिक आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि राज्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माता आयें जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से फिल्मों को सब्सिडी भी दी जा रही है।

गत एक वर्ष में राज्य में 200 फिल्मों, धारावाहिक, डाक्यूमेंट्री आदि की शूटिंग की गई है। इनमें 'मीटर चालू बत्ती गुल, परमाणु, बाटला हाउस, कबीर सिंह, केदारनाथ, नरेन्द्र मोदी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, रागदेश, तड़प, वार, डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम 'मैन वर्सेस वाइल्ड आदि प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget