एक्सप्लोरर

उत्तराखंड BJP में कुछ बड़ा होने वाला है! पूर्व सीएम हरीश रावत दे रहे संकेत?

Harish Rawat News: हरीश रावत ने इस पोस्ट में उज्याजू बल्द उन नेताओं को कहा है जो कांग्रेस की सरकार को गिराने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. उनकी पोस्ट से सियासी पारा चढ़ गया है.

Harish Rawat News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड बीजेपी में कुछ बड़ा होने का संकेत दिया है. हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कुछ पत्रकारों का हवाला देते हुए दावा किया है कि उत्तराखंड बीजेपी के अंदर कुछ न कुछ गड़बड़ चल रही है. उनकी इस पोस्ट के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. 

पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा- 'बहुत दिनों बाद दिल्ली आया तो सेंट्रल हॉल में अपने पुराने दोस्तों को खोजने चला गया, पत्रकार भी मिल जाते हैं और राजनीतिक कलाकार भी मिल जाते हैं, तो काफी और टोस्ट का आनंद लेते मुझे बड़ी चौंकाने वाली बात सुनाई दी. बोले भई तुम्हारे सांसदगण तो यहां बड़ा दबाव डाल रहे हैं और यह एक खग्गाड़ पुराने भाजपाई से सुनकर के मैं बड़ा चौंका. खैर आगे मैंने और कुरेदने की कोशिश की तो उन्होंने इधर-उधर बातें बहला दी. 

हरीश रावत के दावे से गरमाई सियासत
हरीश रावत ने कहा 'मैंने सोचा शायद इससे ज्यादा नहीं कहना चाहते, मैं इंतफाक से जो है प्रेस क्लब भी चला गया वहां बहुत सारे लोग मिले, कुछ हमारे पहाड़ी पत्रकार बंधु भी मिले जो आजकल भाजपा के गुणगान में लगे हुए हैं तो उनसे कुरेदते-कुरेदते पता चला कि कुछ #उज्याडू़_बल्द अब यहां तक भाजपा में जम और रम गए हैं कि वह बड़ी तमन्नाएं रखने लग गए हैं तो मुझे दोनों जगह सूंघने पर लगा कि कुछ न कुछ है, अब क्या है भगवान जाने? और यूं  भी नीचे परिवर्तन करते रहो और ऊपर जमे रहो, यह भाजपा का राजनीतिक मंत्र है.'

हरीश रावत ने इस पोस्ट में उज्याजू बल्द उन नेताओं को कहा है जो कांग्रेस की सरकार को गिराने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. उन्होंने कहा कि ये नेता अब अपनी तमन्नाओं को बड़ा करने लगे हैं. 

दरअसल उत्तराखंड में बीजेपी में गड़बड़ होने की खबरें यूहीं सुर्खियों में नहीं है. उत्तराखंड बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पिछले कुछ समय से लगातार दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करने में जुटे हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली में डेरा डाला हुआ है. जिसके बाद इस तरह की कयासबाजियों को जोर मिल रहा है. 

'अरे छोड़ो आप..', जया बच्चन-जगदीप धनखड़ को लेकर पूछे सवाल पर भड़क गईं बसपा सुप्रीमो मायावती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget