एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पर फायरिंग, पूर्व बीजेपी MLA ने दागी गोलियां

Uttarakhand News: उत्तराखंड में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग हुई है. इस फायरिंग में बीजेपी के पूर्व विधायक का नाम सामने आ रहा है. उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीजेपी के नेता पूर्व विधायक कुंवर प्रणव ने खानपुर से विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर गोलियां चलाई हैं. इस घटना की वजह से उमेश कुमार और प्रणव चैंपियन के बीच विवाद बताया जा रहा है. इस घटना के बाद पूर्व बीजेपी विधायक की गोलियां चलाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं. सूत्रों की माने तो विधायक के कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग हुई है.

रुड़की से निर्दलीय खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर दिन दहाड़े फायरिंग की घटना हुई है. उनके कार्यालय पर तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया गया है. विधायक के कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग हुई है. फायरिंग में तीन युवकों के घायल होने की सूचना है. घटना स्थल पर मौजूद लोगों की माने तो कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने फायरिंग कराई है.

जांच में जुटी पुलिस
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन खानपुर से पूर्व में विधायक रह चुके हैं. कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने फेस बुक पेज पर मारपीट का वीडियो डाला है. बताया जा रहा है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने युवक के साथ मारपीट की है. इस घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है.

फायरिंग की घटना के बाद अब पुलिस फुटेज खंगाल रही है. ये पूरा मामला रुड़की के गंग नहर स्थित विधायक उमेश कुमार के कार्यालय का बताया जा रहा है. आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि घटना मेरे संज्ञान में है. इसको लेक एसएसपी को बता दिया गया है कि जांच कर तुरंत कार्रवाई करें.

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुराना विवाद है और बीते विधानसभा चुनाव में भी उमेश कुमार ने निर्दलीय ही प्रणव सिंह चैंपियन को हराकर चुनाव जीता था. लेकिन अब इस फायरिंग के घटना के बाद विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि अभी इस पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है. 

Mahakumbh: महाकुंभ में अखिलेश यादव ने बेटे के साथ लगाई डुबकी, सामने आई तस्वीरें

बयानबाजी तेज
विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. उमेश कुमार ने चैंपियन को खुलेआम चुनौती दी है, वहीं चैंपियन ने भी अपने समर्थकों को एकजुट रहने का संदेश दिया है. इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग भयभीत हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि नेताओं के बीच की यह लड़ाई अब आम जनता के लिए खतरा बनती जा रही है. लोग प्रशासन से मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की अपील कर रहे हैं.

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उमेश कुमार के बीच हुआ यह विवाद उत्तराखंड की राजनीति में नई चुनौती खड़ी कर रहा है. दोनों पक्षों के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए पुलिस प्रशासन और सरकार पर दबाव बढ़ गया है. मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोड ठीक नहीं तो टोल क्यों...बंद करा दूंगा', खराब सड़क को लेकर NHAI पर भड़के बीजेपी MLA
'रोड ठीक नहीं तो टोल क्यों...बंद करा दूंगा', खराब सड़क को लेकर NHAI पर भड़के बीजेपी MLA
'डेढ़ जिले की पार्टी जिसके नेता एहसान फरामोश', जयंत चौधरी के बयान पर सपा का पलटवार
'डेढ़ जिले की पार्टी जिसके नेता एहसान फरामोश', जयंत चौधरी के बयान पर सपा का पलटवार
मुराद पूरी न होने पर पुरोहित का अपहरण, मांगी रंगदारी; 2 गिरफ्तार
मुराद पूरी न होने पर पुरोहित का अपहरण, मांगी रंगदारी; 2 गिरफ्तार
AMU में मेस और सफाई को लेकर छात्राओं का हंगामा, धक्का-मुक्की भी हुई
AMU में मेस और सफाई को लेकर छात्राओं का हंगामा, धक्का-मुक्की भी हुई

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के घर बुलावा और छा गया सन्नाटा! माँ के फैसले से सहम गई Saumya!
The Revolutionaries: Nikkhil Advani ने Bhuvan Bam, Rohit Saraf और Pratibha Ranta की Casting पर की बात
Salman Khan की Maatrubhumi को लेकर बड़ा Update, जल्द CBFC Clearance के बाद आएगी Release Date?
Hanuman Ansh ने ₹200 करोड़ कमाए, फिर भी Oscars 2026 की Race से बाहर, Producer ने बताई वजह
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan ने Qazi Touqeer को कहा ‘Rockstar’, Aman Gandhi को Reality Check

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल हादसे के बाद 'हिमालय रिपोर्ट' में बड़ी चेतावनी - भारत पर मंडरा रहा खतरा
नेपाल हादसे के बाद 'हिमालय रिपोर्ट' में बड़ी चेतावनी - भारत पर मंडरा रहा खतरा
BRICS पर कपिल सिब्बल ने सरकार को दी बधाई, कहा- 'बड़ी उपलब्धि है कि...'
BRICS पर कपिल सिब्बल ने सरकार को दी बधाई, कहा- 'बड़ी उपलब्धि'
'डेढ़ जिले की पार्टी जिसके नेता एहसान फरामोश', जयंत चौधरी के बयान पर सपा का पलटवार
'डेढ़ जिले की पार्टी जिसके नेता एहसान फरामोश', जयंत चौधरी के बयान पर सपा का पलटवार
'मिर्जापुर द मूवी' 250 करोड़ कमाने के बाद भी इस तेलुगु फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, जानें कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' 250 करोड़ कमाने के बाद भी इस तेलुगु फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, जानें कलेक्शन
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
बांस की खेती में सालों तक होती है कमाई, जानें 1 साल का हिसाब?
बांस की खेती में सालों तक होती है कमाई, जानें 1 साल का हिसाब?
Floor Tile Care: फर्श की टाइल में क्यों आ जाती है दरार? घर पर ऐसे करें रिपेयर
फर्श की टाइल में क्यों आ जाती है दरार? घर पर ऐसे करें रिपेयर
Embed widget