एक्सप्लोरर

उत्तराखंड चुनाव से पहले CM धामी ने साधा सियासी समीकरण, 14 नेताओं को संगठन में दी अहम जिम्मेदारी

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अलग-अलग बोर्ड, निगम, परिषद और आयोगों में खाली पड़े पदों पर 14 नेताओं को जिम्मेदारी दी है. उन्होंने हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने एक बार फिर संगठनात्मक मोर्चे पर सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न बोर्ड, निगम, परिषद और आयोगों में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर 14 नेताओं को दायित्व सौंपा है. इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है.

नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति इस मायने में खास है क्योंकि एक अनुभवी मीडियाकर्मी को इस दायित्व से जोड़ा गया है.

महिला नेताओं को मिला बड़ा मौका

टिहरी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है. पहाड़ की जड़ी-बूटी संपदा को देखते हुए यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है. काशीपुर की पूर्व प्रदेश मंत्री सीमा चौहान को मत्स्य विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि चम्पावत की हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में बंटे दायित्व

भाजपा के वरिष्ठ नेता खेम सिंह चौहान को ओबीसी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग, चारु कोठारी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद और अशोक वर्मा को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके अलावा अल्मोड़ा के गोविंद सिंह को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, चम्पावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति और विनोद सुयाल समेत अन्य नेताओं को भी विभिन्न पदों पर दायित्व दिए गए हैं. खेल के मोर्चे पर कुलदीप बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.

राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश

इन नियुक्तियों को केवल पद बंटवारे तक सीमित नहीं माना जा सकता. धामी सरकार ने इसके जरिए कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक और मैदान से लेकर पहाड़ तक के नेताओं को साधने की कोशिश की है. महिलाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और जनजातीय समाज सभी को इस बार प्रतिनिधित्व मिला है. जो आने वाले चुनावी समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

Dehradun News: ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

आलोक सेमवाल उत्तराखंड के देहरादून की खबरों पर नजर रखते हैं. एबीपी लाइव के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन BA hons मास कम्यूनिकेशन HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय से पूरी की हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget