एक्सप्लोरर

Loudspeaker News: उत्तराखंड में भी धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरोंं पर सख्ती, अब तक हटे इतने लाउडस्पीकर

Uttarakhand Loudspeaker Issue: उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने का अभियान चल रहा है. प्रदेशभर में अब तक 258 जगहों से लाउडस्पीकर हट गए हैं.

Loudspeaker Issue: उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब उत्तराखंड (Uttarakhand) में भी प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर (Loudspeaker) को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई हैं, उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए अब तक 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटा दिए हैं. हाईकोर्ट (Highcourt) के आदेश के बाद प्रदेश भर के सभी 13 जिलों में अवैध तरीके से लगे लाउडस्पीकर को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है या फिर उनकी आवाज को तय मानकों के तहत धीमा किया जा रहा हैं. 

लाउडस्पीकर हटाने की मुहिम

डीजीपी अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में एक जून से हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सुनिश्चित किया जा रहा है कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज तय मानकों से ज्यादा न हो, इसके साथ ही जहां पर अवैध तरीके से या बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगे हैं उन्हें हटाया जाए फिर चाहे वो किसी भी धार्मिक स्थल पर ही क्यों न लगे हों. उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस का ये अभियान आगे भी इसी तरह चलता रहेगा. 

Gyanvapi Masjid: पुलिस ने रोका तो भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- 'क्या भगवान भूखे और प्यासे रहेंगे?...'

196 धार्मिक स्थलों को नोटिस 

वहीं दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में भी लाउडस्पीकर को लेकर सख्त कार्रवाई की गई. देहरादून में लगे धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित करने के लिए 196 धार्मिक स्थलों को नोटिस जारी किए गए हैं कि वो आवाज को निंयत्रित कराने और लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति ले लें. आदेश के मुताबिक उत्तराखंड में सभी धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लगे लाउडस्पीकर को हटाने और आवाज नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Kanpur Violence: हिंसा को लेकर योगी सरकार पर भड़का विपक्ष, जानें- अखिलेश यादव और मायावती ने क्या दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget