एक्सप्लोरर

Love Jihad: उत्तरकाशी में 'लव जिहाद' को लेकर जबरदस्त आक्रोश, बाजार में लगे धमकी भरे पोस्टर, पुलिस अलर्ट

Uttarakashi News: उत्तरकाशी में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद व्यापारियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है. जिसके बाद उन्होंने आज बाजार बंद का आह्वान किया है.

Uttarakashi Love Jihad: उत्तराखंड के उत्तरकाशी (Uttarakashi) जनपद में लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आने के बाद तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं, जहां एक तरफ इसे लेकर स्थानीय व्यापारियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ रविवार रात को विशेष संप्रदाय की दुकानों के आगे धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं. इन पोस्टरों में उन्हें दुकान खाली करने की चेतावनी दी गई है और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. वहीं व्यापारी संगठनों ने आज 6 जून को इस घटना के विरोध में बाजार बंद रखने का आह्वान किया है. 

उत्तरकाशी को पुरोला इलाके में 26 मई को मुस्लिम लड़के द्वारा हिन्दू लड़की को भगाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव है, व्यापारियों में भी इसे लेकर खासी नाराजगी देखने को मिल रही है, जिसके बाद उन्होंने आज बाजार बंद रखने का आह्वान किया है. बाजार बंद के साथ लव जिहाद के विरोध में एक विशाल जुलूस भी निकालने की तैयारी की गई है. व्यापारियों का कहना है कि उत्तरकाशी में पिछले कुछ समय से रेहड़ी-फेरी वालों की तादाद बढ़ती जा रही है. इन लोगों की पहचान होना जरूरी है. 

दुकानों के बाहर लगे धमकी भरे पोस्टर

वहीं दूसरी तरफ रविवार की रात को यहां पर विशेष संप्रदाय की दुकानों के बाहर धमकी भरे पोस्टर लगा दिए गए हैं. जिन पर उन्हें दुकान खाली करने की चेतावनी दी गई है. ये पोस्टर देवभूमि रक्षा अभियान के तहत लगाए हैं. इन पर 15 जून तक का समय दिया गया है और कहा गया है कि 15 जून तक विशेष संप्रदाय के लोग दुकानें खाली कर दें नहीं तो बुरे परिणाम भुगतने होंगे. 

इन पोस्टरों के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है. पुलिस ने रात में ही ये सारे पोस्टर हटा दिए हैं और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस व्यापारी संगठनों और जन प्रतिनिधियों से इस मामले पर बात करने की कोशिश कर रही है ताकि किसी तरह का तनाव न फैल सके. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पोस्टर चिपकाने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. इलाके में तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. 

इस बात को लेकर लोगों में नाराजगी

दरअसल 26 मई को उत्तरकाशी के पुरोला में विशेष संप्रदाय के युवक द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुरोला में मेकेनिक व रजाई गद्दे की दुकान पर काम करने वाले दो लड़कों को गिरफ्तार किया था. इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में लव जिहाद को लेकर तनाव बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: 2024 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे श्रीप्रकाश जायसवाल? खुद किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Ka Mausam: 17 जुलाई तक बारिश का दौर जारी, इन जिलों के लिए अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
उत्तराखंड में 17 जुलाई तक बारिश का दौर, इन जिलों के लिए अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया ने किया इस फैसले से किनारा, अब आगे क्या होगा?
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया ने किया इस फैसले से किनारा, अब आगे क्या होगा?
महोबा: मंडी में 2000 रुपये गुम जाने से परेशान थे बुजुर्ग, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
महोबा: मंडी में 2000 रुपये गुम जाने से परेशान थे बुजुर्ग, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
'मोदी-योगी को सत्ता में रहने का हक...', राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सपा विधायक
'मोदी-योगी को सत्ता में रहने का हक...', राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सपा विधायक

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget