एक्सप्लोरर

यूपीः स्मार्ट मीटर ठप होने के मामले में EESL ने भेजा एल एंड टी को कारण बताओ नोटिस

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर ठप होने को लेकर ईईएसल ने इंजीनियरिंग कंपनी एल एंड टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

नयी दिल्ली, एजेंसी। सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने उत्तर प्रदेश में बुधवार को बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर के ठप होने और बिजली गुल होने को लेकर इंजीनियरिंग कंपनी एल एंड टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उत्तर प्रदेश में बुधवार को शाम करीब 4.30 बजे उन घरों में बिजली गुल हो गयी, जहां स्मार्ट मीटर लगे थे। सूत्रों के अनुसार गलत कमांड देने से 1.58 लाख स्मार्ट मीटर ठप हो गये.

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाये जाने का ठेका ईईएसएल को मिला है। कंपनी ने यह जिम्मेदारी एल एंड टी को सौंपी हुई है. बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाली ईईएसएल के व्यवसाय इकाई प्रमुख (रणनीति विकास) अमित कुमार कौशिक ने बृहस्पतिवार को एल एंड टी को भेजे कारण बताओ नोटिस में कहा है, '12 अगस्त को शाम 4.30 बजे बड़े पैमाने पर (1.58 लाख) स्मार्ट मीटर के ठप होने के बाद ईईएसएल प्रबंध निदेशक ने आपसे परियोजना के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था। इसकी अभी प्रतीक्षा है.'

नोटिस में परेशानी का जिक्र नोटिस में कहा गया है, 'यह पाया गया है कि स्मार्ट मीटर के बंद होने और काम करने की समस्या बनी हुई है तथा इसका अभी समाधान होना है.' ईईएसएल ने नोटिस में कहा, 'उक्त मामले को देखते हुए आपको जरूरी दस्तावेज के साथ ठोस कार्य योजना पेश करने की जरूरत है, ऐसा नहीं होने पर अनुबंध समझौते के तहत उपयुक्त कार्रवाई की जा सकती है.' सूत्रों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए ईईएसएल के उत्तर प्रदेश प्रमुख और एल एंड टी के परियोजना प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश में अभी करीब 12.50 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं.

अगले तीन साल में लगेंगे स्मार्ट मीटर केंद्रीय बिजली मंत्रालय की अगले तीन साल में सभी परंपरागत मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है. ईईएसएल के एक सूत्र ने दावा किया कि राज्य के सभी स्मार्ट मीटर को ठप करने की योजना थी, लेकिन इसे समय रहते पकड़ लिया गया. उसने कहा कि इस मामले में एल एंड टी कंट्रोल रूम के तीन कर्मचारी शक के घेरे में हैं. ईईएसएल घटना के लिये जिम्मेदार एल एंड टी के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रही है. सूत्र के अनुसार बिजली गुल मामले में कार्यवाही न करने पर स्मार्ट मीटर का करार रद्द करने की चेतावनी एल एंड टी को अंदर खाने दी जा चुकी है.

ये भी पढ़ेंः स्मार्ट मीटर फेल होने की जांच करेगी यूपी एसटीएफ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिये जांच के आदेश

दिन में सस्ती तो रात में थोड़ी महंगी होगी बिजली, जानें क्या है बिजली क्षेत्र की न्यू टैरिफ पॉलिसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget