एक्सप्लोरर

UP News: मुजफ्फरनगर में बेखौफ हुए बदमाश, नेशनल हाईवे 58 पर 24 घंटे में दो लोगों की हत्या

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बदमाश बेखौफ होते जा रहा है. बता दें कि यहां नेशनल हाईवे 58 पर बदमाशों ने 24 घंटे में दो लोगों की हत्या कर दी है.

UP News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में इस समय बदमाशों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब बेखौफ बदमाश नेशनल हाईवे पर खुलेआम हत्या की घटनाओ को अंजाम दे रहे हैं. बीते 24 घंटो में जनपद के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर बदमाशों ने जहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है, तो वही एक युवक इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है. बुधवार की देर रात रात्रि मंसूरपुर में लूट के प्रयास में विफल होने पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने 2 लोगों पर ताबतोड़ गोलियां बरसा दी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया.

बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली

दरअसल ताजा मामला बुधवार रात का है. बता दें कि यहां दो बदमाशों ने मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 58 पर स्थित नमस्ते मिडवे के नैवेधम होटल से काम कर घर वापस लौट रहे उड़ीसा निवासी नोरेश और सूदर्शन को बस स्टैंड पर गोली मार दी. जिसमे नोरेश की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वही सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां मृतक के शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया, तो वहीं घायल कर्मचारी सुदर्शन को इलाज बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती करावा दिया.

घायल कर्मचारी ने दी ये जानकारी

वहीं हाईवे पर दो दिन में दो हत्याओं की सूचना पर आलाधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में घायल होटल कर्मचारी सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया की होटल से लौटते वक्त मंसूरपुर बस स्टैंड पर बाईक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर कहा कि क्या है तुम्हारे पास उसके बाद उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी. जिसमें नोरेश की मौत हो गई और वो घायल हो गया.

24 घंटे में हुई दो घटनाएं

आपको बता दे की मंगलवार की शाम को भी छपार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 58 पर एक सेल्समैन की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. हाईवे पर लगभग 24 घंटो में हुई दो हत्याएं जनपद की पुलिस कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. अब देखने वाली बात ये रहेगी की पुलिस इन दोनों घटनाओ में शामिल बदमाशों को आखिरकार कब तक गिरफ्तार कर पाती है.

ये भी पढ़ें-

यूपी-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों का विवाद सुलझा, योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने की बैठक

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ को अपना एडवांस्ड वर्जन बताया उमा भारती ने, बीजेपी की सत्ता में वापसी का दावा

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget