एक्सप्लोरर

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ को अपना एडवांस्ड वर्जन बताया उमा भारती ने, बीजेपी की सत्ता में वापसी का दावा

UP Election 2022: एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि अगले साल के विधानसभा चुनाव में कोई विपक्षी दल दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू पाएगा. और यूपी बीजेपी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी.

बीजेपी (BJP) की फायरब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को अपना एडवांस वर्जन बताया है. इसके साथ ही उमा भारती ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव (UP Assembly Election 2022) में फिर बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है. उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ जनता की सेवा में लगे हुए हैं, इस वजह से चुनाव में बीजेपी फिर जीतेगी और सरकार बनाएगी. 

किस तरह का काम कर रहे हैं योगी आदित्यनाथ

उमा भारती एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को प्रयागराज आई थीं. वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इसमें उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जाति-धर्म से ऊपर उठ कर जनता की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीतेगी. उन्होंन कहा कि बीजेपी एक बार फिर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी. 

UP Political News: उमा भारती ने प्रियंका गांधी पर किया तीखा कटाक्ष, कहा- कांग्रेस को बोलने का हक नहीं

मीडिया से बातचीत में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने कहा की इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में विपक्ष का कोई भी दल दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगा. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की सक्रियता के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि चुनाव के समय जो लोग आतें है, उनके बारे में जनता जानती है. चुनाव के लिए पांच साल तक संघर्ष करना पड़ता है. जेल जाना पड़ता है. डंडे खाने पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कभी जमाना था, तब उसके पूर्वजों ने सड़क पर संघर्ष किया था. उसकी बदौलत ही सत्ता पर काबिज हुए थे. अब माहौल बदल गया है. जनता परिवारवाद से ऊब चुकी है. अब बीजेपी के सामने कोई टिकने वाला नहीं है. उमा भारती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के परिवार में भगदड़ मची हुई. बसपा पर हमले करते हुए भारती ने कहा कि मायावती जमीन पर कहीं दिखाई ही नहीं दे रहीं हैं. वह हमेशा आइसोलेशन में रहती हैं.

एक बार उखड़ीं तो फिर मध्य प्रदेश नहीं लौट पाईं उमा भारती

उमा भारती के नेतृत्व में बीजेपी ने कांग्रेस को 2003 में मध्य प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंका था. वो मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं. लेकिन एक अदालती फैसले के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं लालकृष्ण आडवाणी की सार्वजनिक आलोचना की वजह से बीजेपी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था. मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय न होने की शर्त पर उमा भारती बीजेपी में लौटी थीं. उमा भारती उसके बाद से ही बीजेपी में सक्रिय हैं. बीजेपी ने 2012 के चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया था. लेकिन पार्टी की सफलता नहीं मिली. उमा भारती महोबा के चरखारी से विधायक चुनी गई थीं. वहीं 2014 में वो उत्तर प्रदेश के झांसी से सांसद चुनी गई थीं. लेकिन उसके बाद से वो सक्रिय राजनीति में नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
Embed widget