एक्सप्लोरर

यूपी-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों का विवाद सुलझा, योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने की बैठक

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 21 साल से जो मामले लंबित पड़े थे, उसपर सहमति बनी है.

UP, Uttarakhand Asset Dispute: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्ति के मामले में आज दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात हुई जिसके चलते यूपी और उत्तराखंड के बीच में सभी लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एक सहमति बन चुकी है. 15 दिनों के अंदर सभी मसलों का निस्तारण किया जाएगा. यूपी और उत्तराखंड के बीच में परिसंपत्ति के तमाम लंबित मामले हैं उनका निस्तारण करने के लिए दोनों ही प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच में सहमति बनते हुए बातचीत हो गई है.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 21 साल से जो मामले लंबित पड़े थे, उसपर सहमति बनी है. हमारे सिचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि पर दोनों राज्यों का संयुक्त रूप से सर्वे होगा. जो ज़मीन यूपी के काम की है वो यूपी को मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर बनबसा का बैराज है उसका पुनर्निर्माण यूपी सरकार करवाएगी, किच्छा के बैराज का निर्माण भी यूपी सिंचाई विभाग करवाएगा. यूपी परिवहन निगम के द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम को 205 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा.

20 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद सुलझा लिया गया- धामी

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के अलग होने के बाद से दोनों ही राज्यों के बीच परिसंपत्ति का विवाद चलता आ रहा था. कई बार बैठकों का दौर हुआ लेकिन निष्कर्ष कुछ नहीं निकला. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तमाम विषयों पर बातचीत करते हुए यूपी और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों के मसले पर आज सकारात्मक चर्चा हुई जिसके बाद आगामी 15 दिनों में दोनों ही प्रदेशों की परिसंपत्तियों को लेकर निष्कर्ष जल्द निकलने वाला है.

पुष्कर धामी ने कहा कि सीएम योगी ने बहुत शांति से सभी की बात सुनी. दोनों सरकारों के बीच सभी विवादों पर सहमति बन गई है. जो मुद्दे बचे हैं वह भी जल्द सुलझा लिए जाएंगे. 20 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद सुलझा लिया गया है. अलकनंदा होटल उत्तराखंड को मिलेगा. वहीं उत्तराखंड को वन विभाग के 90 करोड़ मिलेंगे.

यह भी पढ़ें-

Noida News: नोएडा में स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा

Noida News: विधायक पंकज सिंह ने की नोएडा प्राधिकरण के सामने प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत, किसानों ने दी ये बड़ी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget