एक्सप्लोरर

UP TET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, चयन आयोग ने जारी किया आदेश

UP TET Exam 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी टीईटी परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है.अब सरकार ने निर्देश दिया है कि उस दिन कोई और परीक्षा न हो.

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी टीईटी 2026 (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किये हैं. सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि कोई अन्य परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी. आपको बता दें कि अगले वर्ष 29 और 30 जनवरी को होने वाली इन परीक्षाओं के दिन के लिए उक्त निर्देश दिए गए हैं.

उप्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा यूपी टीईटी समेत तीन प्रमुख परीक्षाओं की तिथि पिछले दिनों जारी की गई थी. यूपी टीईटी का आयोजन 29-30 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद यह पहली टीईटी परीक्षा होगी. इस क्रम में शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इन तिथियों को कॉलेजों में कोई परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाए.

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने क्या कहा?

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, इन परीक्षाओं को देखते हुए परिषदों और विभागों को समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करनी होगी. आदेश के मुताबिक, 15 और 16 अक्टूबर 2025 को प्रवक्ता की लिखित परीक्षा होगी. 18 और 19 दिसम्बर 2025 को प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) की परीक्षा होगी.

29-30 जनवरी को छात्रों का रहेगा अवकाश

माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 29 और 30 जनवरी 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों व संस्थाओं में छात्रों के लिए अवकाश घोषित रहेगा. इसके साथ ही इन तारीखों को परिषद की अन्य कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी.

दो वर्ष के भीतर शिक्षकों को TET पास करना अनिवार्य

दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने बीते 1 सितंबर 2025 को दिए फैसले में कहा है कि कक्षा 1 से 8 तक को पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को दो वर्ष के भीतर शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा करनी होगी. कोर्ट ने ऑर्डर में यह भी कहा था कि इसमें नाकाम रहने वालों को अनिवार्य सेवानिवृति दे दी जाएगी. प्रोन्नति के लिए भी टीईटी पास करना अनिवार्य है.

हालांकि कोर्ट स्पष्ट किया है कि जिनकी नौकरी पांच वर्ष से कम बची है, उन्हें टीईटी से छूट है लेकिन प्रोन्नति पाने के लिए उन्हें भी टीईटी पास करना होगा.

Uttarakhand: हेलीकॉप्टर से चारधाम यात्रा करना हुआ महंगा, किराये में 49% की बढ़ोतरी, जानें- कितने रुपये देने होंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में NEET अभ्यर्थी छात्रा लापता, परीक्षा से पहले गायब, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप
महोबा में NEET अभ्यर्थी छात्रा लापता, परीक्षा से पहले गायब, परिजनों ने अपहरण का लगाया आरोप
उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत: धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी
उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत, धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी
लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, सुशांत गोल्फ सिटी में फांसी लगाकर दी जान, 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद
गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका
गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका

वीडियोज

Bollywood: मई का बॉक्स ऑफिस संग्राम... कौन बनेगा थिएटर्स की जान | Mysaa | Vrushakarma
Sapne Vs Everyone 2: Ambrish Verma का कमाल, एक दमदार और जरूर देखने वाली सीरीज
TMC Supreme Court Hearing:Mamata Banerjee को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!मतगणना विवाद पर याचिका खारिज
Bengal Re-Election 2026: Suvendu Vs Mamta! SC में ममता की बड़ी जंग! 'Counting' पर बड़ा फैसला!
West Bengal Repolling: Diamond Harbour और Magrahat में फिर से मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत: धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी
उत्तराखंड में मदरसों को बड़ी राहत, धामी कैबिनेट ने अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन 2026 को दी मंजूरी
समीर रिजवी पर लगे लव जिहाद के आरोप, हिंदू गर्लफ्रेंड से पढ़वाते हैं कुरान की आयतें? जानें वायरल दावों का सच
समीर रिजवी पर लगे लव जिहाद के आरोप, हिंदू गर्लफ्रेंड से पढ़वाते हैं कुरान की आयतें? जानें सच
कभी बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थीं संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त, जानें- एक्टर ने कैसे किया था रिएक्ट
कभी बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती थीं संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त, जानें- एक्टर ने कैसे किया था रिएक्ट
ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव-तेजस्वी सूर्या को बड़ी जिम्मेदारी
ओम बिरला ने बनाईं संसदीय समिति, वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष, धर्मेंद्र-तेजस्वी को बड़ी जिम्मेदारी
ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक ने निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्ठी, किस बात पर जताया दुख?
ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक ने निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्ठी, किस बात पर जताया दुख?
Can Diabetics Eat Watermelon: क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट‌?
क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट‌?
वरमाला के बीच तूफान की एंट्री, रस्म के बीच उड़ गया स्टेज, दुल्हन ने यूं बचाई दूल्हे की जान, वीडियो वायरल
वरमाला के बीच तूफान की एंट्री, रस्म के बीच उड़ गया स्टेज, दुल्हन ने यूं बचाई दूल्हे की जान, वीडियो वायरल
Embed widget