एक्सप्लोरर

UP News: यूपी STF ने इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर में किया ढेर, BSP से लड़ चुका है चुनाव

UP STF Encounter: एसटीएफ गोरखपुर क्राइम ब्रांच और गोरखपुर पुलिस  पिछले करीब 7 महीने से विनोद की तलाश में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही थी.

Vinod Upadhyay Encounter: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के रहने वाले अपराधी विनोद उपाध्याय को आज सुबह तड़के एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया. एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक शुक्रवार सुबह तकरीबन 3:30 बजे एसटीएफ की टीम ने सुल्तानपुर जिले में विनोद उपाध्याय को घेर लिया था, जिसके बाद दोनों तरफ़ से हुई फायरिंग में विनोद उपाध्याय ढेर हो गया. 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह एसटीएफ टीम ने विनोद उपाध्याय को घेर लिया, जिसके बाद उसने घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की गई. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी फायरिंग की. जिसके बाद विनोद को गोली लग गई. जब एसटीएफ की टीम उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर
विनोद पर गोरखपुर पुलिस ने 1 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. विनोद एक संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातों को भी अंजाम दे चुका था. आज हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह कर रहे थे.

एसटीएफ गोरखपुर क्राइम ब्रांच और गोरखपुर पुलिस  पिछले करीब 7 महीने से विनोद की तलाश में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही थी. मुठभेड़ में विनोद के पास से एक चाइनीज पिस्टल 30 बोर, स्टेन गन 9 एमएम फैक्ट्री मेड, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद हुई है. विनोद पर कुल 35 मुकदमे दर्ज थे जिसमें पहला मुकदमा 1999 में दर्ज हुआ था. योगी सरकार द्वारा बनी मोस्ट वांटेड माफियाओं की लिस्ट में विनोद का नाम टॉप टेन माफियाओं की सूची में था.

UP Politics: BJP विधायकों के साथ नजर आए अखिलेश यादव, मुस्कुराते हुई शेयर की ये खास तस्वीरें

बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका था विनोद
विनोद 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका था. विनोद ने 2007 में राजनीति में आने की सोची और इसके लिए उसने बहुजन समाज पार्टी को चुना. जानकारी के मुताबिक उस वक्त के बसपा के नंबर 2 नेता से विनोद की काफी नजदीकियां रही. इतना ही नहीं विनोद को 2007 में गोरखपुर जिले का प्रभारी बनाया गया और विधानसभा चुनाव के दौरान विनोद गोरखपुर की सदर सीट से प्रत्याशी बना. बसपा सुप्रीमो मायावती खुद उसका प्रचार करने गोरखपुर गई थी. 

विनोद के कई किस्से मशहूर हैं विनोद एक थप्पड़ के बदले मर्डर करने से चर्चा में आया था. 2004 में गोरखपुर जेल में बंद एक अपराधी ने विनोद को किसी बात पर एक थप्पड़ मार दिया इसके बाद जब उस अपराधी को जमानत मिली तो 1 साल बाद विनोद ने संत कबीर नगर में उस अपराधी को गोली मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget