एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पलटवार, कहा- बुलडोजर ने तोड़ी माफियाओं की कमर

UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि, समाजवादी पार्टी के शासनकाल में इनके संरक्षण में सरकारी जमीनों पर कब्जे होते थे.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा चीफ व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव समय-समय पर बुलडोजर की चर्चा क्यों करते हैं. इस बुलडोजर के माध्यम से उन माफिया की कमर तोड़ दी गई है, जो अवैध कमाई करते थे.

डिप्टी सीएम ने कहा कि, किसानों की चर्चा तो आप (अखिलेश यादव) न ही करें, आपको उनसे कुछ लेना-देना नहीं है. कहा कि मुंबई से कलाकार बुलाकर आप लोग सैफई में नाच देखते थे और पैसा सरकारी खजाने से खर्च होता था, लेकिन किसानों की सुध नहीं लेते थे. उन्होंने अखिलेश यादव को आत्ममंथन की नसीहत दी.

सपा के शासनकाल में सरकारी संपत्तियों पर कब्जे का आरोप

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव ने आज कई भ्रामक बातें प्रेस के माध्यम से रखी हैं. मैं इन सभी बातों का जवाब देना चाहूंगा. उन्होंने कहा कि अखिलेश भूमि माफिया का जिक्र कर रहे थे, क्या यह सही नहीं है कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में इनके संरक्षण में सरकारी जमीनों पर कब्जे होते थे. इतना ही नहीं, सामान्य लोगों की जमीन पर भी कब्जा करने का काम समाजवादी पार्टी के संरक्षण में गुंडे-माफिया व बदमाश करते थे. 

उन्होने कहा कि 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी संपत्ति को हमारी सरकार ने भू-माफिया से मुक्त कराने में सफलता पायी है. आरोप लगाया कि आम आदमी यदि अपने खाली प्लॉट पर दो साल निर्माण नहीं करा पाता था तो समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर उसे कब्जा करने का काम होता था. आज तो एकदम शीशे की तरह तस्वीर साफ देख रहे हैं.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी टिप्पणी में कहा कि पीलीभीत और मुरादाबाद में सरकारी संपत्ति को कब्जा करके आपने अपने कार्यालय खोल रखे हैं. मात्र 110 रुपये महीना किराया देकर सरकारी संपत्ति पर कब्जा करके बैठे हैं.  

आज यूपी बना है दंगा मुक्त प्रदेश- ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की कपोल कल्पित, मनगढ़ंत व फर्जी बातें करना अखिलेश जी को शोभा नहीं देतीं. कानून व्यवस्था पर चर्चा करने से पहले आप अपने गिरेबान में झांकिए. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जबसे भाजपा सरकार बनी है, तबसे बदमाश, माफिया व अराजक तत्व उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं. उत्तर प्रदेश आज दंगा मुक्त प्रदेश बना है. 

'बुलडोजर ने तोड़ी अपराधियों की कमर'

उन्होंने कहा कि अपराधियों की कमर तोड़ने के साथ ही सरकारी जमीनों पर उन्होंने जो कब्जे किए थे, उसे बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है. इसी प्रदेश में कभी आम जनता नारा लगाती थी कि देख सपाई, बिटिया घबरायी. आज हमारी बहनें-माताएं सुरक्षित हैं. यदि किसी अपराधी ने उनपर बुरी नजर डाली तो हमने पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने का कार्य किया है. 

ब्रजेश पाठक ने कहा, "अखिलेश जी, समाजवादी पार्टी के शासन काल में अखबारों में छपने वाली खबरों की कटिंग व वीडियो मीडिया फुटेज मंगाकर देख लीजिए. 2012 में जब आपने प्रदेश की सत्ता संभाली थी, तब  लोकसभा से इस्तीफा दिया था और कन्नौज संसदीय क्षेत्र से किसी को नॉमिनेशन भी नहीं करने दिया था."

आगे कहा कि, "फर्जी वोटर की सूचनाएं आपके राज में किस तरह से आती थीं, मोहल्ले के मोहल्ले आपने लिस्ट से साफ कर दिए थे, लोगों को वोट डालने से रोका था और वोटर लिस्ट से उनका नाम काट दिया जाता था. वोटर लिस्ट में सबसे ज्यादा गड़बड़ी करने का रिकॉर्ड आपके राज में हुआ है. सर्वाधिक शिकायतें निर्वाचन आयोग को आपके राज में प्राप्त हुई हैं." 

'एक्सप्रेसवे का प्रदेश है यूपी'

अखिलेश यादव पर हमला तेज करते हुए कहा कि आपके शासनकाल में विकास केवल कुछ जिलों में सीमित था. आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे का प्रदेश है. 75 जिलों को फोरलेन से जोड़ने का काम हमने किया है. जनता सुगम यातायात के माध्यम से अपने दैनिक जीवन को तेजी से बढ़ा रही है. इंफ्रास्ट्रक्चर की आप चर्चा करते हैं, आज ट्रेनों की स्पीड बढ़ी है और स्टेशनों का आधुनीकीकरण हुआ है. लखनऊ के गोमतीनगर का रेलवे स्टेशन इस बात का प्रमाण है. 

सपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद चरम पर था. सरकारी ठेकों में लूट, टेंडर बंदूक के जोर पर छीने जाते थे. प्रदेश में खनन माफिया पैदा हो गए थे. सरकारी संसाधनों की खुलेआम लूट व डकैती हो रही थी. आपके राज में तो बाकायदा सिपाही से लेकर लोकसेवा आयोग के पदों का बाकायदा रेट तय था. माफिया समाजवादी पार्टी की शह में खुलेआम रेट तय करते थे. 

आरोप को बताया बौखलाहट का नतीजा 

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के सारे आरोप बौखलाहट का नतीजा है, क्योंकि आपकी सरकार केवल परिवार और माफिया तक सीमित थी, जबकि भाजपा की सरकार गरीबों व किसानों के लिए है. सपा के राज में उत्तर प्रदेश देश का सबसे असुरक्षित राज्य था. आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में यूपी देश में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ राज्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget