एक्सप्लोरर

BSF के जवानों के लिए खराब ट्रेन देने पर भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, कहा- भाजपा का राष्ट्रवाद सिर्फ...

UP News: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद ने कहा है कि वह बीएसएफ जवानों के साथ खड़े हैं, उनकी गरिमा, सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं.'

UP Politics: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद ने देश के जवानों को मिलने वाली सुविधाओं के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक खबर की कटिंग शेयर कर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया है.

चंद्र शेखर आजाद ने एक्स पर लिखा, "भाजपा का राष्ट्रवाद सिर्फ भाषणों तक सीमित है. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की 118 चौकियां तबाह करने वाले बीएसएफ जवानों को भारतीय रेलवे ने जर्जर ट्रेन थमा दी जो शर्मनाक और चिंताजनक है."

'BSF जवानों को दी गई खस्ताहाल ट्रेन'
आसपा नेता लिखा कि, "अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के लिए तैनाती पर जा रहे BSF के 1200 जवानों को ऐसी खस्ताहाल ट्रेन दी गई जिसमें खिड़कियाँ टूटी थीं, दरवाजों में छेद थे, टॉयलेट जर्जर, फर्श पर कॉकरोच और सीटों पर गंदगी भरी थी. यह ट्रेन महीनों से इस्तेमाल नहीं हुई थी. ऐसे में अपने देश की रक्षा के लिए जा रहे जवानों को उसमें भेजने की तैयारी थी." 

आसपा नेता के मुताबिक, "बीएसएफ जवानों ने इस अपमानजनक स्थिति के खिलाफ आवाज उठाई और ट्रेन में चढ़ने से इनकार कर दिया. विरोध के चार दिन बाद रेलवे को दूसरी ट्रेन देनी पड़ी.

चंद्र शेखर आजाद ने केंद्र सरकार पूछा सवाल
उन्होंने आगे लिखा, "यही वह BSF है, जिसकी वीरता पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने खुद गर्व जताया था. फिर भी उन्हीं जवानों को यात्रा के नाम पर "सजा" जैसे हालात में भेजा जा रहा था. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पूछना चाहता हूँ क्या यही है "जय जवान" का असली मतलब? क्या यही है "राष्ट्र सेवा" का इनाम?

चंद्रशेखर आजाद ने अंत में कहा कि, "हम बीएसएफ के जवानों के साथ खड़े हैं. उनकी गरिमा, सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं. देश की सुरक्षा करने वालों को, देश में सम्मान मिलना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget