एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

यूपी पुलिस के एक सिपाही की उधमसिंह नगर में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब सिपाही मयंक सिंह ढाबे में अपने साथियों समेत खाना खाने के लिये पहुंचा था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

ऊधम सिंह नगर, एबीपी गंगा। ऊधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में हुई यूपी पुलिस के जवान की हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। जिसमे उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जनपद में डॉयल 100 में तैनात पुलिस कर्मी मयंक सिंह की एक ढाबे में खाना खाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं ढाबे में हुये मर्डर को वहां लगे सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया। जिसकी जांच में पुलिस अब जुट गई है और गोली मारने वाले बदमाशों की शिनाख्त में जुट गई है।

बीती 13 अगस्त की देर रात ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर रोड पर खालसा ढाबे में बाइक सवार दो बदमाशों ने यूपी पुलिस के एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सिपाही की पहचान मयंक सिंह के रूप में हुई थी। जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश में रामपुर जनपद के बिलासपुर चंदेला गांव का रहने वाला था। वर्तमान में सिपाही यूपी के ही पीलीभीत जनपद के माधोटांडा थाने की डॉयल 100 वाहन में तैनात था। बताया जा रहा है कि मयंक छुट्टी पर घर आया हुआ था और सिपाही मयंक सिंह (मृतक) गदरपुर के खालसा ढाबे में अपने साथियों के साथ खाना खाने के लिए पहुंचा था। सिपाही मयंक सिंह के ढाबे पर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद मौके पर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मयंक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी, यह पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गई। इसमे साफ दिखाई दे रहा है कि मयंक अपने साथियों के साथ ढाबे में पहुंचता है उसके बाद मयंक के खून के प्यासे बदमाश भी कुछ समय बाद ढाबे में दस्तक देते हैं, जिनमे से एक बदमाश नकाबपोश है।

कुछ समय बात करने के बाद बदमाश पिस्टल निकालकर वहां लहराते है उसके बाद फायरिंग शुरू कर देते हैं जिसमे गोली मयंक की गर्दन में लग गई और सिपाही मयंक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। मात्र कुछ मिनटों में मयंक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच जाती है। घटना की सूचना पर खुद मौके पर जिले के एसएसपी बरिंदरजीत सिंह मय दल बल के पहुंचे और घटना की जानकारी ली। और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच के लिये सेम्पल जुटाये।

बहरहाल, जिले में हुई इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मौके पर एएसपी, एसपी क्राइम और सीओ बाजपुर ने घटनास्थल का जायजा लिया है। फिलहाल, हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने पुलिस की चार टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget