एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा, बताया- कैसा रहेगा पार्टी का प्रदर्शन?

UP Nikay Chunav: बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने दावा किया कि बसपा निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी. उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव में बसपा की स्थिति सबसे अच्छी रहेगी.

UP Nagar Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. हाल ही में बसपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले विश्वनाथ पाल (Vishwanath Pal) यूपी के बस्ती (Basti) पहुंचे, जहां उन्होंने मंडलीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बहन मायावती (Mayawati) के आदेश से बसपा (BSP) निकाय चुनाव (Civic Election) में पूरे दमखम के साथ उतरने जा रही है. पार्टी पूरी ताकत के साथ इन चुनावों को लड़ेगी.

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि राजनीति में कहने को तो बहुत से लोग कहते हैं कि उन्होंने सभी समाज के लिए काम किया लेकिन बहन मायावती ने ये करके दिखाया है. उन्होंने सभी समाज के लिए काम किया. इस देश में बाबा साहब ने जो संविधान बनाया था, सर्वसमाज को वोट का अधिकार दिया था ताकि सभी समाज के लोग लोकसभा और विधानसभा जाएंगे और अपने समाज के अधिकार की आवाज उठाएंगे. विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का गठन साल 1984 में हुआ था, लेकिन 32 सालों तक प्रजापति, लोहार, बढ़ई, मौर्य, कुम्हार और राजभर को चुनाव नहीं लड़ाया गया. इन पिछड़े समाज के लोगों के साथ इतना बड़ा धोखा हुआ था.

निकाय चुनाव को लेकर किया दावा

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओबीसी की आबादी 52 प्रतिशत है. इनकी राजनीतिक भागीदारी मात्र डेढ़ से दो प्रतिशत मिलती थी. माननीय कांशीराम और बहन मायावती की जब बहुजन समाज पार्टी बनी तो सर्वसमाज के साथ उन पिछड़ों का भी हिस्सा लग गया जो खाली वोट ही देने जाते थे. उन्होंने कहा कि पिछड़ों को कोई पूछता ही नहीं था. विश्वनाथ ने कहा कि आज बसपा सत्ता में नहीं हैं...जितना अत्याचार करना हो कर लें, वक्त आएगा हम लोगों का भी.. हमारी भी सरकार आएगी सबको न्याय दिया जाएगा.

विश्वनाथ ने दावा किया कि बसपा निकाय चुनाव में सबसे अच्छी भूमिका में रहेगी. लोग अफवाह फैला रहे हैं की बसपा खत्म हो गई है, लेकिन बसपा कभी खत्म नहीं हो सकती. हम लोग पूरे दम खम के साथ बहनजी के आदेश पर निकाय चुनाव लडेंगे. 

ये भी पढ़ें-UP Politics: मायावती के बयान पर भूपेंद्र चौधरी का जबरदस्त पलटवार, RSS का नाम लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget