एक्सप्लोरर

Sitapur News: सीतापुर में एक ही स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की तीन छात्राओं ने की खुदकुशी, सामने आई ये वजह

Sitapur Crime News: सीतापुर में पिछले एक महीने में तीन अलग-अलग घटनाओं में एक ही स्कूल की तीन 12वीं की छात्राओं ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

Sitapur Suicide: उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) में एक ही स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की तीन छात्राओं (Three Student Commit Suicide) ने एक महीने के अंदर आत्महत्या कर ली, जिससे हड़ंकप मच गया है. पुलिस ने इन तीनों मामलों में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पहला मामला 10 दिसंबर का है जब छात्रा ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. दूसरी घटना 12 दिसंबर को हुई जब छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी और तीसरी घटना 18 दिसंबर को हुई जब एक और छात्रा ने नदी में छलांग लगा दी. 

अपर पुलिस अधीक्षक सीतापुर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए जिला पुलिस प्रमुख द्वारा 20 दिसंबर को एक कमेटी का गठन किया गया है. तीनों छात्राएं एक ही स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थीं. सिंह ने बताया कि पहला मामला 17 वर्षीय किशोरी का कुरसियापुरवा से सामने आया. छात्रा 25 वर्षीय किराना विक्रेता राहुल यादव के संपर्क में थी. छात्रा के पिता ने युवक से अपनी बेटी से बात नहीं करने की हिदायत दी थी बावजूद इसके वो उससे बात करता रहा. 10 दिसंबर को लड़की के पिता ने आरोपी युवक को डांटा था, जिसके बाद छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने इस मामले में राहुल यादव और उसके दोस्त ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी

दूसरा मामला 12 दिसंबर को ज्योतिशालमपुर गांव से सामने आया था. जांच में पता चला कि मृतक छात्रा, अंकित नाम के युवक से शादी करना चाहती थी. पुलिस के मुताबिक लड़की के माता-पिता अपनी बेटी और अंकित की शादी की संभावनाओं पर बात करने के लिए अंकित के माता-पिता से मिले थे, लेकिन अंकित की मां ने शादी के लिए बाइक और दहेज की मांग की. इस बात की जानकारी जब लड़की को लगी तो उसने जहर खाकर जान दे दी. 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक अंकित और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं तीसरा मामला तिवारीपुरवा गांव से सामने आया, जहां छात्रा ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: राहुल गांधी और अखिलेश यादव को फिर साथ लाने का प्रयास कर रहीं हैं पल्लवी पटेल? अब BJP की बढ़ेगी चुनौती!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट
उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग
अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget