एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ विरोध के लिए सपा और कांग्रेस जिम्मेदार', स्‍वतंत्र देव सिंह का बड़ा आरोप

UP News: यूपी के बरेली में आज यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. मंत्री ने कहा कि ये दोनों पार्टियां लोगों का भड़काने का काम कर रही हैं.

Swatantra Dev Singh Latest News: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराते हुए खासतौर से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर रविवार को आरोप लगाया कि ये दोनों दल राज्य में इस विरोध को हवा दे रहे हैं. रामपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में जा रहे स्‍वतंत्र देव सिंह ने यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि विपक्ष बीजेपी सरकार के हर अच्छे काम में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है.

'विरोध को हवा दे रहे सपा और कांग्रेस'
मंत्री ने कहा कि जनता द्वारा नकार दिए जाने के बाद कमजोर हो चुके विपक्षी दल अब लोगों को भड़काने की ओछी हरकतों पर उतर आए हैं. सपा पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि इसी दल के अध्यक्ष ने कोरोना वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन बताकर विरोध किया था जबकि वही वैक्सीन कारगर साबित हुई. अब सपा और कांग्रेस लोगों को भड़काकर अग्निपथ योजना के विरोध को हवा दे रहे हैं, विरोध करा रहे हैं, लेकिन युवाओं को समझना चाहिए कि अग्निपथ योजना बहुत अच्छी है, इससे युवाओं का बहुत हित होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटा और खोखला किया.

Bareilly News: 'मुसलमान पत्थरबाज नहीं, भाईचारे में रखते हैं यकीन', मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान

'परिवारवाद के कारण जनता सपा और कांग्रेस को नकारा'
मंत्री ने कहा कि जनता ने कांग्रेस और सपा को वंशवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने की वजह से नकार दिया, इसलिए अब ये लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, यह ओछी राजनीति है. मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बरेली में सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ बैठक भी की और सिंचाई परियोजनाओं के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बारिश सिर पर है, इसलिए बाढ़ नियंत्रण के इंतजाम तत्काल पूरे कर लिए जाएं. गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के इस्तीफे से रिक्त हुई रामपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जहां 23 जून को मतदान होगा. यहां बीजेपी से घनश्याम लोधी और सपा के आसिम राजा उम्मीदवार हैं.

Protest against Agnipath Scheme:अग्निपथ को लेकर हुए बवाल के बाद यूपी में अब तक कुल 387 गिरफ़्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget