एक्सप्लोरर

UP News: अखिलेश यादव ने पीएम पद के लिए नीतीश कुमार के चेहरे को नकारा, इशारों में बोले- यूपी से हो दावेदार

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार की पीएम पद की दावेदारी के लेकर प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को रोकने में यूपी को सबसे अहम भूमिका निभानी होगी.

Akhilesh Yadav On Nitish Kumar: बिहार में हुए बड़े सियासी उलटफेर के बाद अब 2024 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कहा जा रहा है कि विपक्ष की ओर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 2024 में प्रधानमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं. यही नहीं शरद यादव (Sharad Yadav) समेत कई नेता इस बात को लेकर दावे भी कर रहे हैं इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा बयान दिया है. एबीपी न्यूज़ ने जब अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या नीतिश कुमार विपक्ष की ओर से पीएम पद के दावेदार हो सकते हैं तो उन्होंने इशारों-इशारों में इससे इनकार कर दिया और कहा कि यूपी में चुनौती सबसे बड़ी है. 

क्या नीतीश कुमार होंगे विपक्ष का चेहरा?

जब अखिलेश यादव से सवाल किया कि शरद यादव का कहना है कि नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम पद के दावेदार हो सकते हैं तो वो इस सवाल को टाल गए और उन्होंने इशारों-इशारों में इस बात का संकेत दिया कि पीएम का चेहरा यूपी से हो सकता है. अखिलेश ने कहा कि इतनी बड़ी राजनीति मैं नहीं करता, देश को पीएम पद का चेहरा मिलेगा. ये कौन होगा इसका वो जवाब नहीं दे सकते हैं.

यूपी की भूमिका को बताया सबसे अहम

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी का असली मुकाबला यूपी में होगा. यहां पर कई राजनीतिक दल बीजेपी के साथ मिले हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमारे सामने बड़ी चुनौती है. बीजेपी को यूपी में ही रोकना होगा. उन्होंने कहा कि 2014 में अगर यूपी में बीजेपी रुक गई होती तो शायद आज देश में बीजेपी की सरकार नहीं बन पाती. बीजेपी की आज भी यूपी और बिहार की वजह से सत्ता में हैं. बीजेपी को अगर रोका जा सकता है तो यूपी से ही रोका जा सकता है. यूपी और बिहार को इसमें अहम भूमिका निभानी होगी.

'बिहार से बीजेपी भगाओ की शुरुआत'

इससे पहले अखिलेश यादव बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ''यह अच्छी शुरुआत है. 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' के नारे वाले दिन बिहार से 'बीजेपी भगाओ' का नारा आ रहा है. मुझे लगता है कि अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक पार्टियां और जनता जल्द बीजेपी के खिलाफ खड़ी होगी और इसकी शुरुआत बिहार से हो गई है. 

ये भी पढ़ें- 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget