एक्सप्लोरर

यूपी के उद्यमियों से योगी के मंत्री ने किया सीधा संवाद, औद्यौगिक विकास के लिए मिले अहम सुझाव

UP News: योगी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेश के उद्यमियों से गोरखपुर में संवाद किया है. इस दौरान उद्यमियों ने मंत्री के सामने कुछ सुझाव व मांग रखीं.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने, प्रदेश में नए उद्योगों को स्थापित करने एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए समाधान दिवस के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, प्रयागराज, लखनऊ एवं अयोध्या मंडल के उद्यमियों से संवाद के बाद शुक्रवार को जनपद गोरखपुर में उद्यमियों से सीधा संवाद किया. इसमें उद्यमियों ने खुलकर अपनी बातों को रखा एवं औद्योगिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. 

इस दौरान समस्याओं के निस्तारण, उद्योगों के समग्र विकास तथा औद्योगिक क्षेत्रों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. मंत्री नन्दी ने एक-एक उद्यमियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का उद्यमियों को भरोसा दिलाया. इस दौरान मंत्री नन्दी ने कई उद्यमियों को आवंटन पत्र, प्रशस्ति पत्र, उत्पादन प्रमाण पत्र एवं मानचित्र स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया.

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उद्यमियों से किया संवाद
उद्यमियों से संवाद करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास एवं प्रदेश की आर्थिक उन्नति के लिए पूर्ण रूप से उद्यमियों के साथ है. उद्योगों एवं औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में किसी भी स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिस भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही की शिकायत आएगी, उसके खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी.

'यूपी देश का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर'
मंत्री नन्दी ने उद्यमियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार विरासत को सम्भालते हुए विकास की राह पर चल रही है. 2017 के पहले जिस उत्तर प्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में होती थी. आज वही उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर है. पिछली सरकारों में जहां प्रदेश के उद्यमी पलायन कर रहे थे, वहीं हमारी सरकार में बड़े पैमाने पर देश एवं विदेश के निवेशक असीम सम्भावनाओं वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए स्वयं आगे आ रहे हैं.

बस्ती औद्योगिक क्षेत्र के उद्य‌मियों ने 49 वर्षों से डैग्नेज की समस्या लगातार बने होने की शिकायत की. उद्यमियों ने मंत्री नन्दी को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था न होने एवं शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निस्तारण न होने की शिकायत की. उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं है. नाला-नाली भी समुचित तरीके से नहीं बनाए गए हैं, जिससे जल निकासी बेहतर हो सके. बारिश के दौरान जलभराव की समस्या एक बड़ी समस्या बन जाती है. औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की भी शिकायत की गई.

उद्यमियों ने की मांग, रखे सुझाव
उद्यमियों ने मंत्री से कहा कि, औद्योगिक क्षेत्र भूमि को फ्री होल्ड किया जाए. सिद्धार्थनगर को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किए जाने की मांग की गई. उद्यमियों ने कपड़ा उद्योग को और गति प्रदान करने के लिए सहूलियतें दिए जाने की मांग की. उद्यमियों ने कहा कि माइक्रो इण्डस्ट्री को विशेष प्रोत्साहन दिया जाए. आईटी को विशेष रिबेट दिए जाने की मांग की गई, ताकि छोटे उद्योगों को राहत मिल सके. उद्यमियों ने खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र का वैल्यूएशन बढ़ाते हुए 60,000 से 60,500 रुपए किए जाने की मांग की.

इसके अलावा कबीर ऑयल मिल अन्नकूट पशु आहार के मालिक कबीर जायसवाल ने तीन महीने बाद भी नक्शा पास न किए जाने और विभाग द्वारा कैंसिल किए जाने की शिकायत की. जिस पर मंत्री नन्दी ने क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिया कि दुबारा अप्लाई कराकर नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द निर्धारित समय में पूरा किया जाए.

कुशीनगर में फूड प्रोसेसिंग सेंटर की मांग
वहीं कुशीनगर के उद्यमियों ने फूड प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित किए जाने की मांग की. गोरखपुर में फूड पार्क स्थापित किए जाने की मांग की गई. खलीलाबाद में ट्रायपोर्ट बनाने की मांग की गई. उद्यमियों ने देवरिया में बंद इकाईयों को पुनर्जीवित किए जाने पर विचार किए जाने की मांग की. उद्यमियों ने कहा कि बिजली की, बढ़ती दरों को घटाया जाए.

उद्यमियों ने कहा रूला रही है बिजली
संतकबीर नगर, खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर के उद्यमियों ने आए दिन बिजली कटौती किए जाने की शिकायत की. कहा कि बिजली कटौती से उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है. आए दिन बिजली की ट्रिपिंग होती है.

इस अवसर पर चर्चित गौड़ एसीईओ यूपीसीडा, चन्द्र विजय सिंह विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, संदीप चंद्रा प्रधान महाप्रबंधक यूपीसीडा, मनीष लाखा प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र कानपुर, पीके कौशिक महाप्रबंधक सिविल, आर एन सिंह अध्यक्ष चैंबर ऑफ इंडस्ट्री, विष्णु अजित सरिया पूर्व अध्यक्ष चैंबर ऑफ इंडस्ट्री, हरीश चंद्र शुक्ला चैंबर ऑफ इंडस्ट्री बस्ती, भोला जायसवाल महासचिव चैंबर ऑफ इंडस्ट्री, शक्ति गुप्ता देवरिया अध्यक्ष चैंबर ऑफ इंडस्ट्री, अरविंद पाठक उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज, एसएन सिंह संत कबीर नगर गोपाल एग्रो आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे.

ये भी पढे़ें: यूपी में फार्मा सेक्टर को लेकर योगी सरकार की बड़ी पहल, 12000 करोड़ का निवेश आने का रास्ता साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget