एक्सप्लोरर

UP: अखिलेश यादव पर भड़के योगी सरकार के मंत्री, 'दलितों को स्लीपर सेल की तरह इस्तेमाल कर रही सपा'

Muzaffarnagar News: यूपी सरकार में मंत्री और रालोद विधायक अनिल कुमार समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सपा दलितों को इस्तेमाल कर रही है. उन्हें मोहरा बनाया जाता है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत तेज हो गई. इस बीच राष्ट्रीय लोकदल से   विधायक और योगी सरकार में मंत्री अनिल कुमार ने समाजवादी पार्टी पर ज़ोरदार हमला किया और सपा पर दलितों को राजनीतिक मोहरे के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सपा उन्हें स्लीपर सेल की तरह तैयार करती है. 

रविवार को मंत्री अनिल कुमार राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने मुजफ्फरनगर के पुरकाजी पहुंचे थे. जहां उन्होंने सपा पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि “सपा दलित समाज को राजनीतिक रूप से मोहरा बनाती है और जानबूझकर उन्हें ऐसे मामलों में आगे करती है, जिससे विवाद या संवेदनशील घटनाएं पैदा हों.”

समाजवादी पार्टी पर लगाया आरोप

मंत्री ने कहा कि “जब संसद में आरक्षण प्रमोशन बिल पेश हुआ था, तब सपा ने एक दलित सांसद से वह बिल फाड़ने को कहा गया, किसी और से क्यों नहीं कहा गया? यह साफ़ दिखाता है कि उन्हें मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा उन्होंने रामजीलाल सुमन प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि उस मामले में भी एक दलित नेता को आगे कर, सपा ने सियासी एजेंडा चलाया. 

अनिल कुमार ने कहा कि ये समाजवादी पार्टी जो है दलित समाज को मोहरा बनाती है उनको स्लीपर सेल के रूप में तैयार करती है और फिर उनका मोहरा बनाकर घटना को अंजाम दिलवाया जाता है फिर वह अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते फिरते हैं लोग उनके पीछे पड़े रहते हैं.

लोगों को उकसा रहा है विपक्ष- अनिल कुमार

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग राजनीति कर रहे हैं, लोगों को उकसा रहे हैं. पहलगाम की घटना अलग है उसका जवाब करारा जवाब देश की सरकार ने देश के लोगों ने देने का काम किया है और घर में घुसकर दिया है. लेकिन मैच अलग चीज है. उसे उस घटना से नहीं जोड़ना चाहिए. 

अनिल कुमार ने रालोद के सदस्यता अभियान पर कहा कि आज हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत जी के निर्देश पर ये कार्यक्रम आयोजित हुआ है. पार्टी का काफी समय से सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चला रही है. पुरकाजी में हमारा टारगेट कम से कम 10000 सदस्य बनाने का है. 

UP Weather: यूपी में फिर पलटा मानसून, 18 जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें- IMD का पूरा अपडेट

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget