एक्सप्लोरर

'यूपी में एक भी स्कूल बंद नहीं होने देंगे, सरकार को आदेश रद्द करना होगा', AAP के विशाल प्रदर्शन में बोले संजय सिंह

Sanjay Singh News: लखनऊ में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में स्कूल बचाने के लिए जनसैलाब उमड़ा है. इस दौरान उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में शिक्षा के खिलाफ एक भी साज़िश नहीं चलने देंगे.

उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शनिवार को लखनऊ के इको गार्डन में एक विशाल और ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन किया. इस आंदोलन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने किया. 

प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए हज़ारों कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों ने भाग लिया. पूरे धरना स्थल पर "स्कूल बचाओ, देश बचाओ" और "मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए" जैसे नारे गूंजते रहे, जो योगी सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के गुस्से और संकल्प को दर्शा रहे थे.

संजय सिंह ने संबोधन में क्या कहा?

धरने को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में एक भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता और पार्टी के विरोध के कारण स्कूल बंद करने की 1 किलोमीटर दूरी और 50 छात्रों की शर्त वाले निर्णय पर पीछे हटना पड़ा, जो जनता की आंशिक जीत है. 

लेकिन जब तक प्रदेश के अंतिम स्कूल को भी बंद करने की योजना पूरी तरह रद्द नहीं हो जाती, तब तक यह आंदोलन रुकेगा नहीं. संजय सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत शंख बजाकर की और कहा कि अब प्रदेश की जनता को भी शंखनाद करना होगा, ताकि वे लोग जागें जो शिक्षा के मंदिर बंद कर मदिरालय खोलने की तैयारी में हैं. 

शराब की दुकानों को लेकर उठाए सवाल

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह न्याय है कि शराब की दुकानें तीन सौ मीटर पर खोली जा रही हैं और स्कूल खोलने के लिए तीन किलोमीटर की बाध्यता लागू की जा रही है? उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर उस स्कूल पर जाएं जिसे बंद किया गया है और देखें कि क्या वह दोबारा खुला है या नहीं.

उन्होंने योगी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह फैसला गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है. जब तक प्रदेश का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित रहेगा, आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा. 

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारों ने यह साबित किया है कि सरकारी स्कूल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हो सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार उन्हें बंद करके शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने पर तुली है.

सरकार को दी ये चेतावनी

पार्टी के उत्तर प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर है और अगर सरकार को लगता है कि वह थोड़ी छूट देकर जनता की आंखों में धूल झोंक सकती है, तो यह उसकी भारी भूल है. आम आदमी पार्टी गली-गली, गांव-गांव जाकर इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाएगी और तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक हर स्कूल दोबारा नहीं खुल जाता.

प्रदेश सह प्रभारी , दिल्ली के विधायक अनिल झा ने कहा कि भाजपा सरकार साजिश करके दलित, पिछड़ा ,आदिवासी, गरीब के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है सरकार के फैसले को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने जनता से अपील की  और कहा कि स्कूल और शिक्षा बचाने के लिए यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के संघर्ष में मजबूती से साथ दें.

जारी रहेगा स्कूल बचाओ अभियान

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस मौके पर कहा स्कूल बचाओ आंदोलन आगे जारी रहेगा , आम आदमी पार्टी के संघर्ष की वजह से स्कूलों को बचाने में आंशिक जीत मिली है यह जीत प्रदेश के अभिभावकों बच्चों और कार्यकर्ताओं की जीत है.

प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली पूर्व विधायक हाजी यूनुस, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह दिनेश पटेल अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल, हैदर अली, इमरान लतीफ, पवन तिवारी, विवेक जैन, हृदेश चौधरी, चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सर्वेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष लखनऊ इरम रिजवी,महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget