एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: बीजेपी जल्द जारी कर सकती है प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, कोर कमेटी की बैठक में नाम फाइनल

Lok Sabha Election 2024: BJP ने यूपी में 25 लोकसभा सीटों और खाली चल रही चार विधानसभा सीटों के लिये पैनल तय किये है. बीजेपी जल्द ही इन सीटों पर दावेदारों के नाम का ऐलान कर सकती है.

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. समाजवादी पार्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों को पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. इसके बची हुई अन्य सीटों के लिए पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है.

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों और खाली चल रही चार विधानसभा सीटों के लिये पैनल तय किये है. यूपी कोर कमेटी की बैठक में प्रस्तावित नामों पर मंथन के बाद पैनल को अंतिम रूप रूप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक पार्टी द्वारा हर सीट पर तीन-तीन नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे. केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी. 8 मार्च को संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है.

बीजेपी 25 सीटों पर तय करेगी प्रत्याशियों के नाम  
भारतीय जनता पार्टी ने बीते शनिवार यानी 2 मार्च को उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों के लिये प्रत्याशी घोषित किये हैं जिनमें बाराबंकी लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे उपेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से मना कर किया है. वहीं बिजनौर और बागपत पर गठबंधन के तहत RLD ने अपने नाम घोषित किये हैं. ऐसे में 28 सीटों पर उम्मीदवार तय होने है. इनमें दो अपना दल और एक राजभर को देने के बाद 25 सीटों पर उम्मीदवार तय होने हैं. इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ, बैजयंत पांडा , भूपेंद्र सिंह चौधरी, ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और धर्मपाल की कोर टीम ने बातचीत की है.

लोकसभा के साथ विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव
लोकसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं. कोर कमेटी की बैठक इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई है. यूपी जिन चार विधानसभा में उपचुनाव होने हैं उनमें  लखनऊ पूर्वी, शाहजहांपुर की ददरौल, बलरामपुर की गैसड़ी और सोनभद्र की दुद्दी विधानसभा सीट शामिल है. इनमे से तीन सीट लखनऊ पूर्वी, ददरौल और दुद्दी सीट पर बीजेपी काबिज थी जबकि गैसड़ी सीट सपा के पास थी.

ये भी पढ़ें: UP Politics: अखिलेश और डिंपल को माफिया अतीक का बेटा- बहू बताए जाने पर FIR दर्ज ,सपा कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget