एक्सप्लोरर

यूपी: जनसंख्या नियंत्रण ड्राफ्ट बिल पर मिले 8 हजार से ज्यादा सुझाव, सरकार को अगले महीने रिपोर्ट भेजने की तैयारी

यूपी में जनसंख्या नियंत्रण मसौदा विधेयक को लेकर विधि आयोग को साढ़े 8 हजार से ज्यादा सुझाव मिले है. सुझावों के आधार पर सरकार को अगस्त में रिपोर्ट भेजी जा सकती है.

Population Control Bill: उत्तर प्रदेश विधि आयोग को प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण मसौदा विधेयक पर दक्षिणी राज्यों और जम्मू कश्मीर समेत देशभर से 8 हजार सुझाव मिले हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और उच्चतम न्यायालय के वकीलों समेत प्रबुद्ध लोगों की ओर से भी सुझाव आए हैं.

उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थायित्व और कल्याण) विधेयक, 2021 के मसौदे को उत्तर प्रदेश विधि आयोग की वेबसाइट पर इस महीने डाला गया था. 19 जुलाई तक जनता से सुझाव देने को कहा गया था. विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए एन मित्तल ने कहा, “हमें देशभर से आठ हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और उच्चतम न्यायालय के वकीलों समेत कई प्रबुद्ध लोगों की ओर से भी सुझाव आए हैं.”

प्रस्तावित विधेयक का मसौदा तैयार करने वाले मित्तल ने कहा, “हम सुझावों का अध्ययन करने की प्रक्रिया में हैं. अच्छे सुझावों को मसौदे में शामिल किया जाएगा और आलोचनात्मक सुझावों पर भी विचार किया जाएगा.” मित्तल ने उम्मीद जताई कि सुझावों के आधार पर सरकार को अगस्त में रिपोर्ट भेजी जा सकती है.

विधि आयोग की सचिव सपना त्रिपाठी ने कहा कि आयोग के ईमेल आईडी और डाक पते पर उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य भागों से भी सुझाव आए हैं. त्रिपाठी ने कहा, “देश के दक्षिणी राज्यों और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र से भी सुझाव आए हैं.” उन्होंने कहा कि सुझावों का विश्लेषण करने के बाद विधि आयोग मसौदा विधेयक के साथ अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार के अवलोकन के लिए भेजेगा.

ये भी पढ़ें:

राम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा 

संजय निषाद बोले- बीजेपी को बहुत भारी पड़ेगी निषादों की उपेक्षा, CM योगी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget