एक्सप्लोरर

UP News: स्‍वतंत्र देव सिंह का जल जीवन मिशन को लेकर बड़ा दावा, यूपी में इतने परिवारों तक पहुंचे नल कनेक्शन

Swatantra Dev Singh Visit Lucknow: जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा, पीएम मोदी की सोच हमारा लक्ष्‍य है और उनका विजन ही हमारा मिशन है. जल जीवन मिशन को यूपी सरकार गति देने का कार्य कर रही है.

Lucknow News: लखनऊ पहुंचे योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह ने राज्‍य पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मिशन और यूनॉप्स के संयुक्‍त तत्‍वाधान में दो दिवसीय राज्‍य स्‍तरीय रैपिड एक्शन लर्निंग कार्यशाला का शुभारंभ किया. इस दौरान विभाग के अधिशासी निदेशक बृजराज सिंह यादव और यूनॉप्‍स के इंडिया हेड विनोद मिश्र ने पुष्‍पगुच्‍छ और मोमेंटों देकर जल शक्ति मंत्री का स्‍वागत किया. वहीं जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह ने गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि जल जीवन मिशन 2024 तक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्‍शन प्रदान करने का लक्ष्‍य हासिल करेगा. इसके साथ ही योगी के मंत्री ने कहा कि इस योजना से युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं और हम प्रत्येक दिन 40 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दे रहे हैं.

जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच हमारा लक्ष्‍य है और उनका विजन ही हमारा मिशन है. जल जीवन मिशन को यूपी की राज्य सरकार गति देने का कार्य कर रही है, इस योजना से जहां एक तरफ नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं वहीं महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं. इसके अलावा जल शक्ति मंत्री ने देश भर से आए प्रतिभागियों को यूपी में जल जीवन मिशन की उपलब्धियों की भी जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा  कि इस योजना से प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से स्‍वच्‍छ पेयजल पहुंचने से न केवल ग्रामीण आबादी के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए संस्‍थाएं आगे आ रहीं हैं और समर्पण भाव से काम कर रहीं हैं.

उन्होंने कहा कि जब जल जीवन मिशन की घोषणा हुई थी उस समय यूपी में मात्र 5 लाख (1.97 प्रतिशत) घरों में नल कनेक्शन थे. हालांकि अब तक हमारी सरकार की मदद से हम 1 करोड़ 47 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचा चुके हैं. जल शक्ति मंत्री ने कहा कि राज्य में जल जीवन मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हर घर जल योजना आंदोलन का रूप ले चुकी है. जल शक्ति मंत्री ने कहा कि नई-नई उपलब्धियों के साथ योजना को देश में नंबर एक पर ले जाना है और योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो 2024 तक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध करा पाएंगे. 

UP Politics: अखिलेश यादव से मिले ओम प्रकाश राजभर, तीन दिनों में दूसरी मुलाकात, फिर दिखी पुरानी कैमिस्ट्री, क्या हैं संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget