एक्सप्लोरर

योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी बसों में लगेंगे विशेष उपकरण, चालक को नींद आने पर करेंगे अलर्ट

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) लंबी दूरी पर चलने वाली अपनी बसों में एक विशेष सेंसरयुक्त उपकरण लगाने की योजना बना रहा है जो चालक को नींद आने पर उसे सतर्क कर देगा।

लखनऊ, भाषा। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) लंबी दूरी पर चलने वाली अपनी बसों में एक विशेष सेंसरयुक्त उपकरण लगाने की योजना बना रहा है जो चालक को नींद आने पर उसे सतर्क कर देगा। बस चालक को नींद आने की दशा में यह उपकरण पहले बीप-बीप अलार्म की आवाज के साथ लाइट जलाकर उसे चेतावनी देगी, बाद में बस की रफ्तार धीरे-धीरे धीमे कर उसमें स्वचालिक ब्रेक लगा देगा। हाल में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सरकारी रोडवेज बस के सड़क हादसे का शिकार होने से 29 यात्रियों की मौत हो गयी थी। इस घटना की जांच में यह पता चला था कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ था । भारत में पुणे की एक कंपनी इजराइल की तकनीक से बना यह उपकरण बना रही है और एक उपकरण की कीमत करीब 40,000 रूपये है। उत्तर प्रदेश रोडवेज चार बसों में यह उपकरण लगाकर उसका सफल परीक्षण कर चुका है। अब इस संबंधी प्रस्ताव रोडवेज के प्रबंध निदेशक को भेजा गया है । वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लंबी दूरी की सरकारी बसों में लगाया जाएगा । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने शुक्रवार को 'भाषा' से विशेष बातचीत में बताया कि 'इजराइल की तकनीक से बना यह उपकरण भारत के पुणे में बनाया गया है । रोडवेज ने कुछ माह पहले परीक्षण के लिए ये चार उपकरण मंगाए थे। इनमें से दो उपकरण लखनऊ नेपाल गंज बसों और दो लखनऊ गोरखपुर की बसों में लगाए गए थे जो परीक्षण में पूरी तरह से सफल साबित हुए। इस उपकरण का प्रदर्शन हाल में उत्तर प्रदेश रोडवेज के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र साहू के समक्ष किया गया था और वह इससे संतुष्ट हुये । अब इस उपकरण को खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा।’’ उन्होंने बताया कि यह सेंसरयुक्त उपकरण बसों में चालक के सामने के डैश बोर्ड में लाए जाएंगे। नींद आने के कारण जैसे ही चालक की पकड़ बस के स्टीयरिंग पर ढीली होगी, यह उपकरण पहले बीप-बीप की आवाज और लाल बत्ती के साथ उसे चेतावनी देगा। यदि इसके बाद भी चालक की पकड़ स्टीयरिंग पर ढीली रही तो यह उपकरण धीरे-धीरे बस में ब्रेक लगा देगा। बोस ने कहा कि यह उपकरण चालक के सामने डैशबोर्ड पर लगेगा और सामने सड़क और चालक दोनों पर नजर रखेगा। चालक को नींद आने के अलावा यह तेज रफ्तार के साथ जबरन ओवरटेक करने पर भी चालक को अलर्ट करेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget