एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बहराइच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- यूपी चुनाव में लगेगा जीत का चौका

Bahraich News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच में कहा कि हमारी सरकार संकट के समय कभी भी किसी का साथ नहीं छोड़ती, बल्कि गरीब परिवार का संबल बनकर खड़ी रहती है.

UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को चुनावी रैली की. इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी, इस चुनाव में जीत का चौका लगाने वाली है. प्रधानमंत्री ने बहराइच में कहा- "आप जो इतनी बड़ी संख्या में भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं उससे साफ है यूपी चुनाव में इस बार भी जीत का चौका लगने वाला है. एक बार 2014, दूसरी बार 2017,  तीसरी बार 2019 और इस बार चौका लगेगा."

प्रधानमंत्री ने कहा कि आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है. ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है. आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा. सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा.

उत्तर प्रदेश का विकसित और समृद्ध होना जरूरी- प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि हमने तमाम संघर्षों से लोहा लेते हुए, आजादी से यहां तक का सफर तय किया है. हर भारतीय का ध्येय एक विकसित और समृद्ध भारत है. इस समृद्ध भारत के लिए उत्तर प्रदेश का विकसित और समृद्ध होना उतना ही जरूरी है.

पीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें डबल इंजन की सरकार उतनी ही जरूरी है. मैंने 2014 से लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का, उनका कामकाज, उनका कारोबार, उनके कारनामें बहुत करीब से देखा है. दु:ख होता है जब अपने स्वार्थ के लिए घोर परिवारवादियों की सरकारें जनता के हित को ही स्वाहा कर देती हैं.

लोगों को मदद सीधे उनके खाते में दी गई- पीएम
पीएम ने कहा कि आप सभी को पता है कि गरीब के घर में कोई अनहोनी हो जाये तो उस परिवार पर क्या बीतती है. पैसे की कमी तो गरीब के जीवन पर दोहरा संकट ला देती है. गरीब की इसी तकलीफ को समझते हुए हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू की थी. 

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से हमने गरीब को 2-2 लाख रुपये का सुरक्षा कवर दिया. आज यूपी के साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा मेरे गरीब भाई बहन इन योजनाओं से जुड़े हुए हैं. आपको जानकर खुशी होगी कि यूपी के गरीब परिवारों को बीते वर्षों में करीब 1,000 करोड़ रुपये की मदद सीधे उनके खाते में दी गई है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार संकट के समय कभी भी किसी का साथ नहीं छोड़ती, बल्कि गरीब परिवार का संबल बनकर खड़ी रहती है. गरीबों के लिए सरकार की इसी संवेदनशीलता को इस कोरोना के काल में भी देखा है और महसूस किया है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य ने अभी से किया 2027 के लिए बड़ा दावा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

UP Election 2022: सपाइयों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, हेलीकॉप्टर को घेरा, अखिलेश यादव को बचाने में पुलिस के छूटे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget