एक्सप्लोरर

UP Politics: 'नीतीश कुमार राजनीतिक रूप से बीमार', डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आखिर क्यों कही ये बात

Lok Sabha Election 2024: केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह द्वारा थाने के अंदर नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पति की पिटाई को लेकर भी निशाना साधा.

UP News: केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य जनसभा को संबोधित करने अमेठी पहुँचे. गौरीगंज विधानसभा के रणंजय इंटर कालेज मैदान पर आयोजित जनसभा को डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने संबोधित किया. कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, सलोन विधायक अशोक कोरी समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता शामिल हुए. इस जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जमकर कांग्रेस-सपा और बसपा पर निशाना साधा.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास मिले लेकिन गरीबी का दर्द क्या होता है ये राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नही मालूम है. जो गरीबी का दर्द नहीं जानता वो गरीबों का दर्द क्या दूर करेगा. इतने साल केंद्र और प्रदेश में सरकार रही लेकिन गरीबो का पक्का घर नहीं बना. सपा-बसपा और कांग्रेस गरीबों के घाव पर नमक डालने का काम करती है. गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास किसी राजमहल से कम नहीं है. प्रधानमंत्री के आदेश पर प्रदेश में 10 लाख समूह नए बनाये जा रहे हैं. पहले अमेठी और रायबरेली के जो सांसद हुआ करते थे, वो गरीबों के लिए योजना तो बनाते थे लेकिन सारा पैसा लूट कर ले जाते थे. 

नीतीश कुमार राजनीतिक रूप से बीमार

बीजेपी नेता ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस गरीबों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले है और अगर ये भ्रष्टाचारी नोट लेकर आये तो इन्हें चोट देना, वोट मत देना. 2024 के लोकसभा चुनाव में हम रायबरेली भी जीतेंगे. वहीं केशव मौर्य ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि नीतीश कुमार राजनीतिक रूप से बीमार हो चुके हैं. अगर नीतीश कुमार 23 तरीख को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जो एक्सरसाइज कर रहे वो 21 को करते तो उनकी सेहत में कुछ सुधार हो जाता. सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकार में नेता सिर्फ भाषण सुनाते थे लेकिन लोगों के भूखे पेट के लिए कोई इंतजाम नहीं कर सकते थे. अखिलेश यादव पिछड़े दलित मुसलमान की बात सिर्फ वोट के लिए कर रहे हैं. 

सपा है तो गुंडागर्दी है भ्रष्टाचार है

इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह द्वारा थाने के अंदर नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पति की पिटाई को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि सपा है तो गुंडागर्दी है भ्रष्टाचार है, सपा विधायक ने निकाय चुनाव में गुंडागर्दी की और थाने के भीतर बीजेपी नेता को पीटा. वहीं केशव मौर्य ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी के कार्यकर्ता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं. अमेठी और रायबरेली समेत प्रदेश की सभी 80 सीटों पर बीजेपी जीतेगी. अखिलेश यादव हार का चौका लगा चुके हैं और नगर निकाय को लेकर पांचवी हार हो गई है. लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी.

UP News: अतीक के गुर्गे 'गुड्डू बमबाज' का बेटा आबिद गिरफ्तार, पुलिस ने 6 जिंदा बम के साथ दबोचा

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget